Hindi News
›
Photo Gallery
›
Sports
›
Rafael Nadal first tennis player to gain 21 million followers on Instagram, Serena-Federer left far behind
{"_id":"65dabff512496eee5a02036f","slug":"rafael-nadal-first-tennis-player-to-gain-21-million-followers-on-instagram-serena-federer-left-far-behind-2024-02-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tennis: नडाल इंस्टाग्राम पर 21 मिलियन फॉलोअर्स हासिल करने वाले पहले टेनिस खिलाड़ी, सेरेना-फेडरर काफी पीछे छूटे","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Tennis: नडाल इंस्टाग्राम पर 21 मिलियन फॉलोअर्स हासिल करने वाले पहले टेनिस खिलाड़ी, सेरेना-फेडरर काफी पीछे छूटे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 25 Feb 2024 09:50 AM IST
सार
राफेल नडाल छह मार्च से शुरू होने वाले इंडियन वेल्स मास्टर्स में अपने 2024 सीजन को फिर से शुरू करने के लिए तैयार हैं। पूर्व विश्व नंबर एक, जो चोट की वजह से 2023 में खेल से दूर रहे हैं, 2024 की भी उनकी शुरुआत मुश्किलों से भरी रही है।
राफेल नडाल इंस्टाग्राम पर 21 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार करने वाले पहले टेनिस खिलाड़ी बन गए। वह इस सोशल मीडिया हैंडल से 2015 में जुड़े थे। नडाल ने कूल्हे की चोट की वजह से टेनिस से लगभग एक साल तक बाहर रहने के बाद जनवरी 2024 में वापसी की। पूर्व विश्व नंबर एक ने ब्रिस्बेन इंटरनेशनल में भाग लिया, जहां उन्होंने पहले दौर में डोमिनिक थिएम के खिलाफ सीधे सेट में जीत हासिल की। 37 वर्षीय नडाल टेनिस खिलाड़ियों की सूची में सबसे अधिक इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के साथ शीर्ष स्थान पर हैं। इसके बाद दूसरे स्थान पर सेरेना विलियम्स 17.2 मिलियन फॉलोअर्स के साथ हैं। नोवाक जोकोविच 14.4 मिलियन फॉलोअर्स के साथ तीसरे स्थान पर हैं, जबकि रोजर फेडरर चौथे (12.1 मिलियन फॉलोअर्स) स्थान पर हैं।
नडाल के सबसे हालिया वायरल पोस्ट में से एक रोजर फेडरर के साथ उनकी तस्वीर थी। फेडरर ने पिछले महीने स्पेन के मालोर्का में नडाल की टेनिस अकादमी का दौरा किया था। एक और पोस्ट जो वायरल हुई, वह जोकोविच के साथ उनकी हालिया सेल्फी थी, जिसे तब लिया गया था जब वे अपने सनशाइन डबल्स अभियान के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका जा रहे थे। दोनों पोस्ट को एक मिलियन से अधिक लाइक्स मिले और उस पर हजारों कमेंट भी किए गए। हालांकि, जोकोविच के साथ नडाल की तस्वीर कोलैबोरेशन का हिस्सा थी।
3 of 5
राफेल नडाल
- फोटो : सोशल मीडिया
नडाल इंडियन वेल्स में अपने 2024 सीजन को शुरू करेंगे
राफेल नडाल छह मार्च से शुरू होने वाले इंडियन वेल्स मास्टर्स में अपने 2024 सीजन को फिर से शुरू करने के लिए तैयार हैं। पूर्व विश्व नंबर एक, जो चोट की वजह से 2023 में खेल से दूर रहे हैं, 2024 की भी उनकी शुरुआत मुश्किलों से भरी रही है। ब्रिस्बेन इंटरनेशनल में जॉर्डन थॉम्पसन से क्वार्टर फाइनल में हार के दौरान उन्हें कूल्हे की चोट का सामना करना पड़ा। चोट ने बाद में उन्हें ऑस्ट्रेलियाई ओपन और कतर ओपन से हटने के लिए मजबूर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राफेल नडाल
- फोटो : सोशल मीडिया
नडाल अब 'नेटफ्लिक्स स्लैम' में खेलने के लिए तैयार हैं। यह एक लाइव एग्जीबीशन इवेंट है, जहां वह तीन मार्च को लॉस वेगास में हमवतन कार्लोस अल्कराज से भिड़ेंगे। स्पेन के इस खिलाड़ी ने नेटफ्लिक्स से कहा- मैं लॉस वेगास की अपनी पहली यात्रा के लिए बहुत उत्साहित हूं। मैं अपने साथी देशवासी कार्लोस अल्कराज के साथ खेलने के लिए भी बहुत उत्साहित हूं। मुझे यकीन है कि यह टेनिस की शानदार रात होगी।
37 वर्षीय इसके बाद इंडियन वेल्स मास्टर्स में भाग लेंगे, जहां उन्होंने पहले तीन बार (2007, 2009 और 2013) खिताब जीता है। इसके अलावा वह 2011 और 2022 में दो बार फाइनल में पहुंचे। 2011 में वह नोवाक जोकोविच और 2022 में टेलर फ्रिट्ज से हार गए थे। नडाल छह मौकों (2006, 2008, 2010, 2012, 2016 और 2019) पर सेमीफाइनल में हारकर बाहर हो चुके हैं। उन्हें जेम्स ब्लेक, जोकोविच, रोजर फेडरर और इवान लुबिसिक जैसे खिलाड़ियों ने हराया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।