Hindi News
›
Photo Gallery
›
Sports
›
Reports: Manu Bhaker Team Sends Legal Notice Over Illegal Social Media Activity To Brands Paris Olympics
{"_id":"66a9d366536c451e9b0132dd","slug":"reports-manu-bhaker-team-sends-legal-notice-over-illegal-social-media-activity-to-brands-paris-olympics-2024-07-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Reports: मनु भाकर के नाम पर कई ब्रांड्स कर रहे थे खुद का अवैध प्रचार, अब उनकी टीम ने की सख्त कार्रवाई, जानें","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Reports: मनु भाकर के नाम पर कई ब्रांड्स कर रहे थे खुद का अवैध प्रचार, अब उनकी टीम ने की सख्त कार्रवाई, जानें
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 31 Jul 2024 11:32 AM IST
सार
भारत की स्टार निशानेबाज मनु भाकर ने स्वतंत्रता के बाद एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने सरबजोत सिंह के साथ पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम वर्ग में दक्षिण कोरिया को हराकर कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
1 of 3
मनु भाकर और सरबजोत
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पेरिस ओलंपिक खेलों में देश को दो कांस्य पदक दिलाने वाली भारत की शीर्ष पिस्टल निशानेबाज मनु भाकर को मैदान के बाहर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ा है। दरअसल, कई ब्रांड उनकी उपलब्धियों के लिए उन्हें बधाई देते हुए अवैध रूप से उनकी तस्वीरों का उपयोग खुद का प्रचार करने के लिए कर रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, मनु भाकर की टीम ने सुझाव दिया है कि जो लोग भारतीय निशानेबाज से औपचारिक रूप से जुड़े नहीं हैं, उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई विज्ञापन जारी करने का कोई अधिकार नहीं है।
2 of 3
मनु भाकर और सरबजोत सिंह
- फोटो : Twitter
आईओएस स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट के प्रबंध निदेशक नीरव तोमर ने इकोनॉमिक टाइम्स को बताया, 'लगभग दो दर्जन ब्रांड जो मनु से संबद्ध नहीं हैं, ने सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों के साथ बधाई विज्ञापन जारी किए हैं। यह अनधिकृत मोमेंट मार्केटिंग को दिखाता है और इन ब्रांडों को कानूनी नोटिस दिए जाएंगे।' मनु भाकर का मामला पहला और एकमात्र नहीं है, बल्कि पेरिस खेलों में कई अन्य भारतीय एथलीटों को भी गैर-संबद्ध ब्रांडों के साथ इसी तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।बॉक्सर निकहत जरीन और बैडमिंटन खिलाड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी का प्रतिनिधित्व करने वाली फर्म बेसलाइन वेंचर्स के एक प्रवक्ता ने कहा, 'ब्रांड जो हमारे एथलीटों को प्रायोजित नहीं करते हैं, वे कानूनी रूप से विज्ञापनों में उनके चेहरे का उपयोग अपने प्रचार के लिए नहीं कर सकते हैं। अगर वे ऐसा करते हैं, तो हम सख्त कानूनी कार्रवाई करेंगे।'
3 of 3
मनु भाकर
- फोटो : PTI
मनु भाकर ने पेरिस खेलों में रचा इतिहास
भारत की स्टार निशानेबाज मनु भाकर ने स्वतंत्रता के बाद एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने सरबजोत सिंह के साथ पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम वर्ग में दक्षिण कोरिया को हराकर कांस्य पदक जीता। भारतीय जोड़ी ने कोरिया के ली वोन्हो और ओ ये जिन को 16-10 से हराकर देश को इस ओलंपिक में दूसरा पदक दिलाया । टोक्यो ओलंपिक में मनु पिस्टल में खराबी आने के कारण फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी थीं, लेकिन यहां दो पदक जीतकर उन्होंने हर जख्म पर मरहम लगा दिया।
ब्रिटिश मूल के भारतीय खिलाड़ी नॉर्मन प्रिचर्ड ने 1900 ओलंपिक में 200 मीटर स्प्रिंट और 200 मीटर हर्डल में रजत पदक जीते थे, लेकिन वह उपलब्धि आजादी से पहले की थी। मनु को अभी 25 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भी उतरना है और वह इस ओलंपिक में पदकों की हैट्रिक भी लगा सकती हैं। मनु अब दो अगस्त को 25 मीटर महिला पिस्टल क्वालिफिकेशन के लिए उतरेंगी। उन्होंने 2023 विश्व चैंपियनशिप और 2022 हांगझोउ एशियाई खेलों में इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। 22 वर्ष की मनु नौ विश्व कप स्वर्ण पदक भी जीत चुकी हैं। वहीं सरबजोत भी विश्व चैम्पियनशिप, विश्व कप और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।