फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Paris Olympics: 'मैंने फर्जी प्रोफाइल बनाकर...', मनु भाकर ने इस तरह सोशल मीडिया पर पीवी सिंधू का किया था बचाव

Wed, 31 Jul 2024 09:02 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 31 Jul 2024 09:02 AM IST
सार

भारत की स्टार निशानेबाज मनु भाकर ने स्वतंत्रता के बाद एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनकर इतिहास रच दिया  है। उन्होंने सरबजोत सिंह के साथ पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम वर्ग में दक्षिण कोरिया को हराकर कांस्य पदक जीता।

विज्ञापन
Manu Bhaker Made Fake Profile To Defend PV Sindhu, Star Indian Shuttler Responds Paris Olympics
मनु भाकर और पीवी सिंधू - फोटो : PTI
निशानेबाज मनु भाकर का पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन जारी है। स्टार निशानेबाज ने पहली बार 28 जुलाई को महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीता था। वह ओलंपिक पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला निशानेबाज बनीं। दो दिन बाद, मनु ने मिश्रित टीम 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में एक और कांस्य पदक जीता। वह स्वतंत्र भारत की पहली एथलीट बन गईं जिन्होंने ओलंपिक के एक संस्करण में दो पदक जीते हों। मनु अब अपनी उपलब्धियों के साथ उभरते एथलीटों के लिए एक प्रेरणा बन गई हैं और एक इंटरव्यू में उनका हालिया खुलासे ने उनके कद को और बढ़ा दिया है।
Manu Bhaker Made Fake Profile To Defend PV Sindhu, Star Indian Shuttler Responds Paris Olympics
मनु भाकर और सरबजोत - फोटो : ANI
उन्होंने स्पोर्टस्टार से बताया, 'मैंने हमेशा भारतीय खेल इतिहास के महान खिलाड़ियों को जाना है। मेरे समय में मैं हमेशा (पीवी) सिंधू और नीरज (चोपड़ा) को जानती थी। मैंने हमेशा उनकी कड़ी मेहनत के लिए उनकी सराहना की है। एक बार मैंने सिंधू का बचाव करने के लिए एक फर्जी प्रोफाइल बनाया था। कुछ हेटर्स ने कमेंट किया और मैं इतनी ट्रिगर हो गई कि मैंने उस पर उसका बचाव करने के लिए एक फेक अकाउंट बनाया था।  मनु के 'एक्स' पर आए खुलासे पर प्रतिक्रिया देते हुए सिंधू ने लिखा, 'कितनी प्यारी हो तुम!! दो ओलंपिक पदक क्लब मनु में आपका स्वागत है !! और आगे जाना है।' 
Manu Bhaker Made Fake Profile To Defend PV Sindhu, Star Indian Shuttler Responds Paris Olympics
पीवी सिंधू - फोटो : Twitter
भारत की स्टार निशानेबाज मनु भाकर ने स्वतंत्रता के बाद एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनकर इतिहास रच दिया  है। उन्होंने सरबजोत सिंह के साथ पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम वर्ग में दक्षिण कोरिया को हराकर कांस्य पदक जीता। भारतीय जोड़ी ने कोरिया के ली वोन्हो और ओ ये जिन को 16-10 से हराकर देश को इस ओलंपिक में दूसरा पदक दिलाया । टोक्यो ओलंपिक में मनु पिस्टल में खराबी आने के कारण फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी थीं, लेकिन यहां दो पदक जीतकर उन्होंने हर जख्म पर मरहम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Manu Bhaker Made Fake Profile To Defend PV Sindhu, Star Indian Shuttler Responds Paris Olympics
मनु भाकर और सरबजोत सिंह - फोटो : Twitter
ब्रिटिश मूल के भारतीय खिलाड़ी नॉर्मन प्रिचर्ड ने 1900 ओलंपिक में 200 मीटर स्प्रिंट और 200 मीटर हर्डल में रजत पदक जीते थे, लेकिन वह उपलब्धि आजादी से पहले की थी। मनु को अभी 25 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भी उतरना है और वह इस ओलंपिक में पदकों की हैट्रिक भी लगा सकती हैं। सरबजोत 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत वर्ग में क्वालीफिकेशन में 577 के स्कोर के साथ नौवें स्थान पर रहे थे और फाइनल में जगह नहीं बना सके थे।
विज्ञापन
Manu Bhaker Made Fake Profile To Defend PV Sindhu, Star Indian Shuttler Responds Paris Olympics
मनु भाकर और सरबजोत - फोटो : PTI
मनु ने जीत के बाद कहा, 'मैं बहुत ही गर्व महसूस कर रही हूं। सभी को शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। हम हर चीज को नियंत्रित नहीं कर सकते। हम बस अपना सर्वश्रेष्ठ करने की कोशिश कर सकते हैं। यहां आने से पहले, मैंने और सरबजोत ने एक-दूसरे से कहा था हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे और चाहे जो भी हो, हम इसे स्वीकार करेंगे और आखिरी शॉट तक लड़ते रहेंगे।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed