फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Reports: दुनिया की दूसरे नंबर की टेनिस खिलाड़ी सबालेंका के बॉयफ्रेंड की मौत, 42 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Tue, 19 Mar 2024 12:21 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मियामी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मियामी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 19 Mar 2024 12:21 PM IST
सार

सबालेंका फिलहाल मियामी ओपन का हिस्सा हैं और इस टूर्नामेंट में दूसरी वरीयता प्राप्त हैं। कोल्तसोव हाल ही में सबालेंका से मियामी में मिले भी थे और मियामी ओपन के लिए उनका उत्साह बढ़ाया था। हालांकि, अब बेलारूस और रूस के मीडिया रिपोर्ट्स में कोल्तसोव की मौत की खबरें सामने आई हैं।

विज्ञापन
Reports: World No. 2 Tennis Player Aryna Sabalenka's boyfriend Konstantin Kolstov dies at age 42 in Miami
कोल्तसोव और सबालेंका - फोटो : Social Media
टेनिस जगत से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुनिया की दूसरे नंबर की टेनिस खिलाड़ी बेलारूस के बॉयफ्रेंड कॉन्सटैंटिन कोल्तसोव की मौत हो गई है। कोल्तसोव बेलारूस टीम के पूर्व आइस हॉकी खिलाड़ी हैं। उनका करीब 18 साल का करियर रहा था। वह नेशनल हॉकी लीग में पीट्सबर्ग पेंग्विन्स के लिए तीन सीजन खेल चुके हैं। वह 2002 से 2006 तक इस टीम का हिस्सा रहे थे। इसके साथ ही 2002 और 2010 में विंटर ओलंपिक में बेलारूस टीम का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं। 
Reports: World No. 2 Tennis Player Aryna Sabalenka's boyfriend Konstantin Kolstov dies at age 42 in Miami
कोल्तसोव और सबालेंका - फोटो : Social Media
2016 में अपने प्रोफेशनल करियर को खत्म करने के बाद उन्होंने कई टीमों के लिए कोचिंग भी की। हाल फिलहाल में वह कोन्टिनेंटल हॉकी लीग में सलावात यूलाएव उफा टीम के असिस्टेंट कोच भी रही थे। 2022 से 2024 तक उन्होंने इस पद को संभाला था। हालांकि, अब तक यह पता नहीं चल सका है कि कोल्तसोव औपर सबालेंका के बीच रिलेशनशिप कैसे शुरू हुआ था, लेकिन दोनों 2021 से साथ हैं। दोनों ने जून 2021 में अपने रिलेशनशिप को पब्लिक कर दिया था। दोनों सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते रहते थे। कोल्तसोव सबालेंका से 17 साल बड़े थे। 
Reports: World No. 2 Tennis Player Aryna Sabalenka's boyfriend Konstantin Kolstov dies at age 42 in Miami
कोल्तसोव और सबालेंका - फोटो : Social Media
सबालेंका फिलहाल मियामी ओपन का हिस्सा हैं और इस टूर्नामेंट में दूसरी वरीयता प्राप्त हैं। कोल्तसोव हाल ही में सबालेंका से मियामी में मिले भी थे और मियामी ओपन के लिए उनका उत्साह बढ़ाया था। हालांकि, अब बेलारूस और रूस के मीडिया रिपोर्ट्स में कोल्तसोव की मौत की खबरें सामने आई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोल्तसोव की मियामी में ही मौत हुई है, लेकिन इसका कारण अब तक सामने नहीं आ सका है। कोल्तसोव की कोचिंग में खेल चुकी सलावात यूलाएव टीम ने एक स्टेटमेंट जारी किया है और उन्होंने अपने पूर्व कोच को श्रद्धांजलि दी है। टीम का कहना है कि वह इस खबर से चौंक गए हैं। साथ ही इस मुश्किल घड़ी में उनके दोस्तों और परिवार वालों को सहानुभूति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Reports: World No. 2 Tennis Player Aryna Sabalenka's boyfriend Konstantin Kolstov dies at age 42 in Miami
कोल्तसोव और सबालेंका - फोटो : Social Media
क्लब ने लिखा- गहरे दुख के साथ हम आपको सूचित कर रहे हैं कि सलावात यूलाएव कोच कोल्तसोव का निधन हो गया है। वह एक मजबूत और हंसमुख व्यक्ति थे। उन्हें खिलाड़ियों, सहकर्मियों और फैंस द्वारा प्यार और सम्मान दिया जाता था। कोल्तसोव ने हमेशा के लिए खुद को हमारे क्लब के इतिहास में दर्ज कर लिया है। यूलाएव के हिस्से के रूप में कोल्तसोव ने रूसी चैंपियनशिप और गगारिन कप जीता और टीम के कोचिंग स्टाफ के रूप में बहुत अच्छा काम किया। हॉकी क्लब "सलावात यूलाएव" कोल्तसोव के परिवार और दोस्तों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed