फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Women's Boxing Championships: निकहत जरीन प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं, सर्वोच्च वरीय रोउमायसा को हराया

Sun, 19 Mar 2023 09:47 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 19 Mar 2023 09:47 PM IST
सार

गत विजेता होने के बावजूद निकहत को इस चैंपियनशिप में कोई वरीयता नहीं दी गई है, लेकिन रविवार को उन्होंने 50 भार वर्ग में सर्वोच्च वरीय मुक्केबाज को परास्त कर दिया।

विज्ञापन
Womens Boxing Championships Nikhat Zareen defeats Roumaysa Boualam to enters in pre quarterfinals
निकहत जरीन - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व चैंपियन निकहत जरीन ने अपने खिताब की रक्षा की दिशा में एक और कदम बढ़ा दिया है। केडी जाधव स्टेडियम में इस मुक्केबाज ने अल्जीरिया की रोउमायसा बोउलाम को 5-0 से पराजित कर विश्व महिला मुक्केबाजी के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। गत विजेता होने के बावजूद निकहत को इस चैंपियनशिप में कोई वरीयता नहीं दी गई है, लेकिन रविवार को उन्होंने 50 भार वर्ग में सर्वोच्च वरीय मुक्केबाज को परास्त कर दिया। वहीं हरियाणा की मनीषा मौन ने 57 भार वर्ग में ऑस्ट्रेलिया की टीना रहीमी को आसानी से 5-0 से हराकर अंतिम-16 में जगह बनाई।
Womens Boxing Championships Nikhat Zareen defeats Roumaysa Boualam to enters in pre quarterfinals
निकहत जरीन - फोटो : सोशल मीडिया
रोउमायसा के आक्रामक खेल को किया धराशाई
निकहत के लिए यह बड़ा मुकाबला था। रोउमायसा अफ्रीकी चैंपियन होने के साथ टोक्यो ओलंपिक में खेलने वाली अल्जीरिया की पहली महिला मुक्केबाज बनी हैं। वह जबरदस्त फॉर्म में भी चल रही हैं। पहले दौर में निकहत ने उन्हें परखा। राउमायसा लगातार प्रहार करने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन निकहत ने पीछे हटते न सिर्फ अपने को बचाया बल्कि काउंटर पंच जड़कर अंक भी झटके नतीजन यह दौर उन्होंने 5-0 से जीता।
Womens Boxing Championships Nikhat Zareen defeats Roumaysa Boualam to enters in pre quarterfinals
निकहत जरीन - फोटो : सोशल मीडिया
सर्वोच्च वरीय का हराकर छाप छोडऩा चाहती थीं निकहत
दूसरे और तीसरे दौर में राउमायसा और ज्यादा आक्रामक हुईं, लेकिन निकहत पीछे हटने की रणनीति पर कायम रहीं। उन्होंने दूसरा और तीसरा दौर 4-1, 3-2 से जीता। निकहत बोलीं कि वह यह बाउट हर हाल में जीतना चाहती थीं। उन्हें कोई वरीयता नहीं मिली है और वह सर्वोच्च वरीय से खेलने जा रही थीं। सर्वोच्च वरीय को हराकर वह जजों और लोगों की नजरों में अलग छाप छोडऩा चाहती थीं और उन्होंने यह कर दिखाया। वह कहती हैं कि सर्वोच्च वरीय को हराने का फायदा उन्हें मिलेगा। निकहत अब मैक्सिको की अल्वारेज फातिमा हरेरा से खेलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Womens Boxing Championships Nikhat Zareen defeats Roumaysa Boualam to enters in pre quarterfinals
निकहत जरीन
मनीषा के खिलाफ पूर्व भारतीय कोच की रणनीति नहीं आई काम
मनीषा के सामने ऑस्ट्रेलिया की टीना रहीमी थीं। मनीषा के लिए चुनौती यह थी कि ऑस्ट्रेलियाई टीम के कोच कोई और नहीं स्वीडन के सेंटियागो निएवा हैं। सेंटियागो लंबे समय तक भारतीय मुक्केबाजी टीम के हाई परफॉरमेंस निदेशक रह चुकेहैं। वह सभी भारतीय मुक्केबाजों के मजबूत और कमजोर पक्ष से वाकिफ हैं। कोच भास्कर भट्ट ने स्वीकार भी किया यह बात उनके और मनीषा के दिमाग में थी, लेकिन रिंग में उन्होंने मनीषा को सर्वश्रेष्ठ करने के लिए प्रेरित किया। मनीषा के सामने टीना कहीं नहीं टिक पाईं। मनीषा का अगले दौर में मुकाबला तुर्किए की नूर अलिफ तुरहान से होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed