Hindi News
›
Photo Gallery
›
Sports
›
Sania Mirza said- I am neither a rebel nor a trend-setter; know why tennis star said this
{"_id":"63f3ae9cad2f2dee900dd53b","slug":"sania-mirza-said-i-am-neither-a-rebel-nor-a-trend-setter-know-why-tennis-star-said-this-2023-02-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sania Mirza: इंटरव्यू के दौरान गुस्सा हुईं सानिया मिर्जा, कहा- मैं बागी नहीं, आलोचकों को भी दिया करारा जवाब","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Sania Mirza: इंटरव्यू के दौरान गुस्सा हुईं सानिया मिर्जा, कहा- मैं बागी नहीं, आलोचकों को भी दिया करारा जवाब
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 20 Feb 2023 11:02 PM IST
सार
सानिया ने एक इंटरव्यू में कहा कि जो लोग अपने तरीके से काम करने की हिम्मत करते हैं उन्हें लेकर समाज को मतभेदों को स्वीकार करना चाहिए और किसी को ‘खलनायक या नायक’ के तौर पर पेश करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 6
सानिया मिर्जा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारतीय टेनिस की दिग्गज खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने प्रोफेशनल करियर को अलविदा कह दिया है। हालांकि, उन्हें जिंदगी अपनी शर्तों पर जीने का कोई मलाल नहीं है। कई लोग सानिया को नया ट्रेंड सेट करने वाला मानते हैं, जबकि कुछ उन्हें बंधनों से मुक्त करार देते हैं। हालांकि, खुद सानिया इन बातों से इत्तेफाक नहीं रखतीं। उनका मानना है कि वह बस अपनी शर्तों पर जीवन जीना चाहती हैं।
2 of 6
सानिया मिर्जा
- फोटो : Instagram
सानिया ने टेनिस में काफी सफलता हासिल की, जिसके आसपास कोई भी भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी नहीं है। मौजूदा खिलाड़ियों में से कोई निकटमत भविष्य में सानिया के आसपास पहुंचने में समर्थ नहीं दिख रहा है। सानिया ने एक प्रेरित करने वाला जीवन जिया है।
3 of 6
सानिया और बेथानी
- फोटो : सोशल मीडिया
सानिया ने एक इंटरव्यू में कहा कि जो लोग अपने तरीके से काम करने की हिम्मत करते हैं उन्हें लेकर समाज को मतभेदों को स्वीकार करना चाहिए और किसी को ‘खलनायक या नायक’ के तौर पर पेश करने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा- मुझे नहीं लगता कि मैंने किसी नियम या बंधन को तोड़ा है। ये कौन लोग हैं जो इन नियमों को बना रहे हैं और ये कौन लोग हैं जो आदर्श होने की परिभाषा गढ़ रहे हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सानिया मिर्जा और इजहान
- फोटो : सोशल मीडिया
36 साल की सानिया ने कहा- मुझे लगता है कि हर व्यक्ति अलग है और हर व्यक्ति को अलग होने की स्वतंत्रता होनी चाहिए। मुझे लगता है कि एक समाज के रूप में यही वह जगह है जहां हम शायद बेहतर कर सकते हैं। हमें सिर्फ इसलिए लोगों की प्रशंसा या बुराई नहीं करनी चाहिए क्योंकि वे कुछ अलग कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
सानिया मिर्जा
- फोटो : सोशल मीडिया
सानिया ने कहा- हम सब अलग-अलग तरह से बातें करते हैं, हम सबकी अलग-अलग राय है। मुझे लगता है कि अगर हम ये जान लें कि हम सभी अलग हैं तो हम नियमों को तोड़ने की बात को छोड़कर मिलजुल कर रह सकते हैं। छह ग्रैंड स्लैम जीत चुकीं सानिया से जब यह पूछा गया कि वह ‘ट्रेंड-सेटर’ नहीं हैं तो क्या हैं? जवाब में सानिया ने कहा- मैं ईमानदारी के साथ रहने की कोशिश करती हूं। मैंने हमेशा यही करने की कोशिश की है। मैंने खुद के प्रति सच्चे रहने की कोशिश की है। मैंने जिंदगी को अपनी शर्तों पर जीने की कोशिश की है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।