{"_id":"58296f934f1c1be0438fdd1c","slug":"5-best-earphones-under-1000-rupees-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"1000 रुपये से कम कीमत के बेस्ट ईयरफोन, जानिए खासियत","category":{"title":"Technology","title_hn":"टेक्नॉलॉजी","slug":"technology"}}
1000 रुपये से कम कीमत के बेस्ट ईयरफोन, जानिए खासियत
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Mon, 14 Nov 2016 03:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Link Copied
1. जेबीएल C100 एसआई
जेबीएल हमेशा से ही अपनी साउंड क्वालिटी को लेकर जाना जाता रहा है। लोग इसके बेस साउंड और डिजाइन को पसंद करते रहे हैं। 1000 रुपये मे कंपनी का ये इयरफोन ग्राहकों के लिए एक अच्छा विकल्प है। इसमें सुपीरियर जेबीएल साउंड, एक बटन रिमोट और माइक है। यह एंड्रॉयड और आईओएस के डिवाइस पर काम करता है। इसमें 3.5 एमएम का जैक और 1.2 मीटर की लंबी केबल दी गई है।
Trending Videos
उत्तम क्वालटी का स्टीरियो साउंड है
2 of 5
2. सेनहीजर सीएक्स 180 स्ट्रीट 2 इन
अगर आप अपने पुराने ईयरफोन को इस्तेमाल करके थक गए हैं तो सेनहीजर के इस ईयरफोन को खरीद सकते हैं। ग्रे रंग का यह ईयरफोन ई-कॉमर्स साइट पर 809 रुपये में उपलब्ध है। इसमें बेहतर क्वालिटी का स्टीरियो साउंड है, जिससे यूजर्स को गाने सुनते समय बाहरी शोर नहीं सुनाई देता।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसका डिजाइन और लुक्स युवाओं पर केंद्रित है
3 of 5
3. ASUS AHSU 001
यह आसुस जेन के बेहतरीन ईयरफोन में से एक है। इसमें एक माइक दिया गया है, जो कि आपको क्रिस्टल क्लियर साउंड उपलब्ध कराता है। इसका डिजाइन और लुक युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसकी फ्रीक्वेंसी रेंज 20-20,000 हर्ट्ज है। साथ ही इसमें 3.5 एमएम का जैक है। इसकी कीमत 797 रुपये है।
इसमें साउंड कंट्रोलर है
4 of 5
4. आईबॉल कलरस्टिक स्टीरियो 2
अगर 625 रुपये के दाम में ईयरफोन लेना चाहते हैं तो यह आपको बिल्कुल भी निराश नहीं करेगा। इसमे एक लंबी और फ्लैट केबल दी गई है। इसके साथ आपको 2 इयरबड्स भी मिलेंगे।
विज्ञापन
इसमें नॉयज कैंसलिंग फीचर है
5 of 5
5. सोनी एमडीआर-ईएक्स 150
सोनी एमडीआर-ईएक्स 150, 1000 रुपये से कम दाम में हमारी सूची में आखिरी नंबर पर है। इस ईयरफोन की सबसे बड़ी खासियत इसका बेहतरीन डिजाइन है। ये ईयरफोन बहुत हल्का है और 9 रंगों के विकल्प में उपलब्ध है। इसकी साउंड क्वालिटी के बेहतर अनुभव के लिए इसमें नॉयज कैंसलिंग फीचर दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।