सब्सक्राइब करें

अमेजन ने Fire Tv Cube और Voice Remote Pro किए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विशाल मैथिल Updated Thu, 29 Sep 2022 02:15 PM IST
विज्ञापन
Amazon Fire TV Cube (3rd Gen) Alexa Voice Remote Pro Launched in India specifications price Details
Amazon Third Generation Fire Tv Cube - फोटो : Amazon

अमेजन ने अपनी नई फायर टीवी क्यूब Amazon Third Generation Fire Tv Cube को लॉन्च कर दिया है। टीवी क्यूब के साथ कंपनी ने नए Alexa Voice Remote Pro को भी लॉन्च किया है। Fire TV Cube को को भी अब Alexa के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। वहीं Alexa Voice Remote Pro को एलेक्सा रिमोट के अपग्रेडेशन के दौर पर पेश किया गया है, जो दो कस्टमाइजेबल बटन के साथ आता है।  

Trending Videos
Amazon Fire TV Cube (3rd Gen) Alexa Voice Remote Pro Launched in India specifications price Details
Amazon Third Generation Fire Tv Cube - फोटो : Amazon

 Amazon Third Generation Fire Tv Cube और  Alexa Voice Remote Pro की कीमत 

Amazon Fire TV Cube (3rd Gen) को 13,999 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है। हालांकि कंपनी ने अब तक इसकी उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। वहीं Alexa Voice Remote Pro की कीमत 2,499 रुपये है। वॉयर रिमोट प्रो के फिलहाल प्री ऑर्डर किया जा सकता है। इसकी बिक्री 16 नवंबर से शुरू होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amazon Fire TV Cube (3rd Gen) Alexa Voice Remote Pro Launched in India specifications price Details
Amazon Fire TV Cube (3rd Gen) - फोटो : Amazon

 Amazon Third Generation Fire Tv Cube के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन 

यह अमेजन के फायर टीवी क्यूब सेकेंड जेन का अपडेट वर्जन है। इसे Alexa के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। Amazon Third Generation Fire Tv Cube में 4K अल्ट्रा एचडी, डॉल्बी विजन, एचडीआर और डॉल्बी एटमोस जैसे फीचर्स का सपोर्ट है। इसमें HDMI इनपुट पोर्ट के साथ वाईफाई 6E सपोर्ट और सुपर रिजॉल्यूशन अपस्केलिंग मौजूद है।

Amazon Fire TV Cube (3rd Gen) Alexa Voice Remote Pro Launched in India specifications price Details
Alexa Voice Remote Pro - फोटो : Amazon
Alexa Voice Remote Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन 

यह एलेक्सा रिमोट का प्रो मॉडल है, जो दो कस्टमाइजेबल बटन के साथ आता है। Alexa Voice Remote Pro में बिल्ट-इन वॉइस फाइंडर ऑप्शन का सपोर्ट मिलता है, इसकी मदद से इसे खोने पर केवल एलेक्सा कहकर ढूंढा जा सकता है। इसे फायर टीवी, स्ट्रीमिंग डिवाइस और स्मार्ट टीवी के साथ आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है। रिमोट के साथ दो कस्टमाइजेबल बटन मिलती हैं, जिन्हें किसी स्मार्ट डिवाइस को कंट्रोल करने के लिए वन-टच शॉर्टकट बनाया जा सकता है। इसके साथ मोशन-एक्टिवेटिड बैकलिट बटन का भी स्पोर्ट मिलता है। यानी अंधेरे में रिमोट को यूज करने पर इसकी बटन लाइट ऑन हो जाती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed