{"_id":"63344def1382420100667b49","slug":"apple-reducing-iphone-14-production-due-to-weak-demand-report","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"iPhone 14: नहीं चला नए आईफोन का जादू, कंपनी घटा रही प्रोडक्शन","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
iPhone 14: नहीं चला नए आईफोन का जादू, कंपनी घटा रही प्रोडक्शन
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विशाल मैथिल
Updated Wed, 28 Sep 2022 07:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
iPhone 14
- फोटो : Apple
Link Copied
एपल के नए iPhone 14 को लॉन्च किए अभी एक महीना भी नहीं हुआ था कि कंपनी ने इसके प्रोडक्शन को कम करने का फैसला ले लिया है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि एपल अपने नए आईफोन 14 के प्रोडक्शन कम करने का प्लान बना रही है। इसके पीछे आईफोन 13 और आईफोन 14 के लगभग एक जैसे फीचर्स को कारण माना जा रहा है। एक्सपर्ट का मानना है कि दोनों फोन की स्पेसिफिकेशन लगभग एक जैसी हैं, लेकिन दोनों की कीमतों में काफी अंतर है। ऐसे में स्मार्टफोन मार्केट में नए आईफोन से ज्यादा आईफोन 13 की ज्यादा डिमांड देखने को मिल रही है।
Trending Videos
2 of 4
iphone 14
- फोटो : अमर उजाला
iPhone 14 की डिमांड कम
बता दें कि एपल में 7 सितंबर को इस साल के अपने सबसे बड़े इवेंट ‘Far Out' में आईफोन 14 सीरीज को लॉन्च किया है। इस सीरीज में iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro, और iPhone 14 Pro Max शामिल हैं। आईफोन 14 को आईफोन 13 की ही स्पेसिफिकेशन के साथ पेश किया गया है। नए मॉडल में नए फीचर के तौर पर सैटेलाइट कनेक्टिविटी और क्रैश डिटेक्शन दिए गए हैं। ऐसे में स्मार्टफोन यूजर्स को आईफोन 13 खरीदना ही फायदे का सौदा लग रहा है। यही कारण है कि आईफोन 14 की बिक्री उतनी नहीं हो पा रही है और कंपनी को प्रोडक्शन कम करने का प्लान बनाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
iphone 13
- फोटो : प्रदीप पाण्डेय
iPhone 13 पर डिस्काउंट
एक रिपोर्ट के अनुसार आईफोन 13 दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन है। अप्रैल 2022 में दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप-10 फोन की लिस्ट में पहले नंबर पर था। हर बार की तरह इस बार भी नई आईफोन सीरीज की लॉन्चिंग के बाद iPhone 13 की कीमतों में कटौती की गई।
4 of 4
iPhone 14 VS iPhone 13
- फोटो : Apple
10 हजार रुपये की कमी के बाद iPhone 13 के 128 जीबी वेरियंट की कीमत अब 69,990 रुपये हो गई है। साथ ही फेस्टिवल सेल में आईफोन 13 पर 20 से 25 हजार तक का डिस्काउंट देखने को मिला है। आईफोन 13 को सेल में 50 हजार रुपये तक की कीमत पर बेचा गया है। यही मुख्य कारण रहा की यूजर्स ने आईफोन 14 की जगह आईफोन 13 की रिकॉर्ड खरीदारी की और आईफोन इसमें पिछड़ गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।