सब्सक्राइब करें

IPL 2026: न कोई सब्सक्रिप्शन, न रिचार्ज; बिना 1 रुपया खर्च किए बिल्कुल मुफ्त में देखें आईपीएल 2026, जानें कैसे

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Sun, 29 Mar 2026 05:37 PM IST
सार

IPL 2026 का रोमांच शुरू हो चुका है और इस बार क्रिकेट फैंस के लिए शानदार खबर है। अब आप बिना किसी OTT या स्ट्रीमिंग एप का सब्सक्रिप्शन खरीदे आइपीएल का लाइव मैच पूरी तरह मुफ्त में देख सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।

विज्ञापन
how to watch ipl 2026 live without ott subscription dd free dish star utsav movies
IPL 2026 की ऐसे देखें फ्री लाइव स्ट्रीमिंग - फोटो : एआई जनरेटेड
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो चुकी है। हर साल की तरह इस बार भी क्रिकेट फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ियों और टीमों को मैदान में देखने के लिए उत्साहित हैं। खास बात यह है कि इस बार मैच देखने के लिए आपको किसी भी स्ट्रीमिंग एप के महंगे सब्सक्रिप्शन खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस बार आप IPL के सभी लाइव मैच पूरी तरह मुफ्त में देख सकते हैं। आइए जानते हैं आप कैसे इस सीजन आईपीएल के लाइव मैच का मुफ्त में आनंद उठा सकते हैं।
Trending Videos
how to watch ipl 2026 live without ott subscription dd free dish star utsav movies
यहां देखें मुफ्त लाइव टेलीकास्ट - फोटो : IPL
यहां देखें मुफ्त लाइव टेलीकास्ट
अगर आप DD Free Dish यूजर हैं, तो आपके लिए बड़ी राहत की खबर है। IPL 2026 के सभी मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट Star Utsav Movies चैनल पर किया जा रहा है। इसका मतलब है कि आप बिना किसी अतिरिक्त खर्च के घर बैठे हर मैच का आनंद ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to watch ipl 2026 live without ott subscription dd free dish star utsav movies
Star Utsav Movies बना क्रिकेट फैंस का सहारा - फोटो : Twitter
Star Utsav Movies बना क्रिकेट फैंस का सहारा
टीवी पर IPL देखने के लिए Star Utsav Movies सबसे अहम चैनल बन गया है। यह चैनल फ्री में उपलब्ध है और IPL के रोमांचक मुकाबलों को लाइव दिखा रहा है, जिससे दर्शक एक भी पल मिस नहीं करेंगे।
how to watch ipl 2026 live without ott subscription dd free dish star utsav movies
डीडी फ्री डिश को करें सेट - फोटो : Prasar Bharti
आसान है सेटअप प्रक्रिया
DD Free Dish का सेटअप करना बेहद आसान है। इसके लिए KU Band डिश, LNB, कनेक्टिंग केबल और एक सेट-टॉप बॉक्स की जरूरत होती है। एक बार सेटअप पूरा होने के बाद यूजर्स कई चैनल्स के साथ IPL मैच भी मुफ्त में देख सकते हैं। अगर आपके घर में पहले से डीश लगा है तो आपको बस DD Free Dish सेटटॉप बॉक्स की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन
how to watch ipl 2026 live without ott subscription dd free dish star utsav movies
फ्री में देखें 180 से ज्यादा चैनल्स - फोटो : Prasar Bharti
180+ चैनल्स के साथ फुल एंटरटेनमेंट
DD Free Dish इस समय 184 चैनल स्लॉट्स ऑफर करता है, जिसमें 95 MPEG-2 और 91 MPEG-4 चैनल शामिल हैं। यानी क्रिकेट के साथ-साथ आपको मनोरंजन के कई और विकल्प भी बिना किसी शुल्क के मिलते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed