{"_id":"69c8bd19fe63f2f49f0952fb","slug":"free-ai-courses-google-amazon-microsoft-openai-nvidia-2026-03-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"AI Skills: Google और Amazon समेत ये 5 दिग्गज कंपनियां फ्री में सिखा रही हैं AI, नोट कर लें ये लिंक्स","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
AI Skills: Google और Amazon समेत ये 5 दिग्गज कंपनियां फ्री में सिखा रही हैं AI, नोट कर लें ये लिंक्स
Sun, 29 Mar 2026 11:18 AM IST
Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:18 AM IST
सार
Free AI Courses: आज के दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) केवल टेक सेक्टर तक सीमित नहीं है, बल्कि हेल्थकेयर और फाइनेंस जैसे क्षेत्रों में भी इसकी भारी मांग है। अगर आप भी इस नई तकनीक को सीखना चाहते हैं, तो गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और अमेजन जैसी दिग्गज कंपनियां बेहतरीन मुफ्त कोर्सेज ऑफर कर रही हैं।
विज्ञापन
फ्री में सीखें एआई के हुनर
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेल्थकेयर से लेकर फाइनेंस तक, हर छोटी-बड़ी कंपनी अब उन लोगों को प्राथमिकता दे रही है जिन्हें AI का काम चलाऊ या एडवांस ज्ञान है। बहुत से छात्र और प्रोफेशनल्स सीखना तो चाहते हैं, लेकिन उन्हें सही प्लेटफॉर्म की जानकारी नहीं होती। दुनिया की टॉप-5 टेक कंपनियों ने इस गैप को भरने के लिए अपने खुद के फ्री लर्निंग प्लेटफॉर्म लॉन्च किए हैं।
OpenAI
- फोटो : X
2. ओपनएआई (OpenAI)
ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI के पास एक समर्पित अकेडमी पेज है। यहां डेवलपर्स के लिए बहुत सारा एजुकेशनल कंटेंट मौजूद है। आप यहां सीख सकते हैं कि मॉडर्न एआई सिस्टम कैसे काम करते हैं और उनका उपयोग करके खुद की एआई पावर्ड एप्लीकेशन कैसे बनाई जा सकती हैं।
प्लेटफॉर्म लिंक: academy.openai.com

माइक्रोसॉफ्ट
- फोटो : Microsoft
3. माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft)
माइक्रोसॉफ्ट के Learn प्लेटफॉर्म पर एआई डेवलपमेंट और क्लाउड-बेस्ड एआई से जुड़े कई प्रीमियम कोर्सेज मुफ्त में उपलब्ध हैं। अगर आप मशीन लर्निंग और डेटा साइंस में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहते हैं, तो माइक्रोसॉफ्ट के ये कोर्सेज आपके लिए वरदान साबित हो सकते हैं।
प्लेटफॉर्म लिंक: learn.microsoft.com/training

एनवीडिया
- फोटो : adobestock
4. एनविडिया (NVIDIA)
NVIDIA आज के समय में एआई हार्डवेयर की दुनिया का सबसे बड़ा नाम है। उनके पास अपने खुद के ट्रेनिंग प्रोग्राम हैं, जो खासतौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन किए गए हैं जो एआई सिस्टम के तकनीकी और गहरे पहलुओं को समझना चाहते हैं। डेवलपर्स और इंजीनियरों के लिए यह सबसे बेहतरीन प्लेटफॉर्म है।
प्लेटफॉर्म लिंक: developer.nvidia.com/training

अमेजन वेब सर्विस
- फोटो : Adobestock
5. अमेजन वेब सर्विस (AWS)
अमेजन अपने स्किल बिल्डर (Skill Builder) प्लेटफॉर्म के माध्यम से मशीन लर्निंग और एआई टूल्स के बारे में सिखाता है। यहां आप सीख सकते हैं कि क्लाउड कंप्यूटिंग एनवायरनमेंट में एआई का विकास कैसे किया जाता है और डेटा को कैसे मैनेज किया जाता है।
प्लेटफॉर्म लिंक: skillbuilder.aws