यदि आप भी किसी फ्लैगशिप प्रोसेसर वाले स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। आसुस ने अपने स्मार्टफोन Asus 5Z (Asus ZenFone 5Z) की कीमत में 3,000 रुपये की कमी हुई है। आसुस 5जेड का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वाले दोनों वेरियंट को इस कटौती के साथ खरीदा जा सकता है। बता दें कि Asus 5Z को पिछले साल भारत में लॉन्च किया गया था।
स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर वाले इस फोन की कीमत में हुई 8,000 रुपये की कटौती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Asus 5Z की नई कीमत
कटौती के बाद Asus 5Z के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 24,999 रुपये में और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 28,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। नई कीमत के साथ दोनों वेरियंट फ्लिपकार्ट पर लिस्ट हो गए हैं। दोनों मॉडल के साथ 17,900 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। बता दें कि इस फोन को 32,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।
Asus 5Z की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.0, 6.2 इंच की 1080x2246 पिक्सल वाली फुल एचडी प्लस डिस्प्ले, क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 630 जीपीयू, 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज मिलेगी।
Asus 5Z का कैमरा
कैमरे की बात करें तो आसुस जेनफोन 5जेड में डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 8 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/2.0 है। फ्रंट कैमरे के साथ फेस अनलॉक फीचर मिलेगा। कैमरे से 4के वीडियो भी कैप्चर कर सकेंगे। साथ ही कम रौशनी में भी शानदार फोटो क्लिक किए जा सकेंगे। दोनों कैमरे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सपोर्ट वाले होंगे।
Asus 5Z की बैटरी और कनेक्टिविटी
फोन में 3000 एमएएच की बैटरी मिलेगी जो क्विक चार्जिंग 3.0 का सपोर्ट मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए डुअल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.0, जीपीएस, गूगल पे के साथ एनएफसी, एफएम रेडियो, यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm का हेडफोन जैक मिलेगा। बैटरी के साथ AI फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगी। फोन के साथ हेडफोन भी मिलेगा। फोन के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक भी मिलेगा जो कि 0.3 सेकेंड में एक्टिव हो जाएगा।