फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

7,000 रुपये से कम कीमत में आते हैं ये दमदार स्मार्टफोन, देखें पूरी लिस्ट

Sun, 07 Jun 2020 04:09 PM IST
अजय वर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय वर्मा Updated Sun, 07 Jun 2020 04:09 PM IST
विज्ञापन
best smartphone in lowest price in india including realme c2 and redmi 7a know price and specifications
भारत में बेस्ट स्मार्टफ़ोन अंडर 7000 - फोटो : amar ujala

अगर आप 7,000 रुपये तक की कीमत में नया शानदार स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। यहां आज हम आपको कुछ दमदार स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे, जिनमें आपको पावरफुल बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स मिलेंगे। आइए जानते हैं इन बेस्ट स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से...

best smartphone in lowest price in india including realme c2 and redmi 7a know price and specifications
realme c2 - फोटो : Flipkart

Realme C2
रियलमी ने पिछले साल सी2 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन के 2 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,499 रुपये है। आपको इस स्मार्टफोन में 6.1 इंच का डिस्प्ले, 13 + 2 मेगापिक्सल का कैमरा, 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, मीडियाटेक पी22 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 4,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी।

best smartphone in lowest price in india including realme c2 and redmi 7a know price and specifications
Redmi 7A - फोटो : social media

Redmi 7a
शाओमी का रेडमी 7ए बजट रेंज के दमदार स्मार्टफोन में से एक है। इस स्मार्टफोन के 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5,499 रुपये है। फीचर्स की बात करें तो आपको इस स्मार्टफोन में 5.45 इंच का डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर, 4000 एमएएच की बैटरी के साथ-साथ फ्रंट में पांच मेगापिक्सल का कैमरा और रियर में 12 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
best smartphone in lowest price in india including realme c2 and redmi 7a know price and specifications
xolo Q600 - फोटो : flipkart

Zolo Q600
अगर आप भी कम कीमत में शानदार स्मार्टफोन खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो यह स्मार्टफोन आपके लिए बेस्ट है। आपको इस स्मार्टफोन में 4 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज, 4.5 इंच का डिस्प्ले और 4,000 एमएएच की बैटरी का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन के रियर में पांच मेगापिक्सल का कैमरा, जबकि फ्रंट में 0.3 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। वहीं, इस स्मार्टफोन की कीमत फ्लिपकार्ट पर 6,935 रुपये है।

विज्ञापन
best smartphone in lowest price in india including realme c2 and redmi 7a know price and specifications
Karbonn A19 - फोटो : flipkart

Karbonn A19
कार्बन ए19 शानदार स्मार्टफोन में से एक है। इस स्मार्टफोन की कीमत फ्लिपकार्ट पर 6,999 रुपये है। फीचर्स की बात करें तो आपको इस स्मार्टफोन में 4 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज, 5 इंच का डिस्प्ले, आठ मेगापिक्सल का कैमरा और 1,600 एमएएच की बैटरी मिलेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed