फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

1,500 रुपये से कम कीमत में आते हैं ये शानदार Earbuds, यहां देखें पूरी लिस्ट

Thu, 11 Jun 2020 02:53 PM IST
अजय वर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय वर्मा Updated Thu, 11 Jun 2020 02:53 PM IST
विज्ञापन
Bluetooth earbuds with a budget range all you need to know
budget Bluetooth earbuds - फोटो : pixabay

आजकल लोग अपने सुविधा के लिए वायर वाले इयरफोन की बजाय इयरबड्स का इस्तेमाल करना ज्यादा पसंद करते हैं। यही वजह है कि अब ज्यादातर कंपनियां किफायती कीमत वाले वायरलेस इयरबड्स का बाजार में पेश कर रही हैं, जिनमें यूजर्स को बेहतर साउंड क्वालिटी के साथ टच कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। अगर ऐसे में आप भी अपने लिए बजट रेंज वाले इयरबड्स खरीदना चाहते हैं, तो हम आपके लिए कुछ खास विकल्प लेकर आए हैं। इन सभी इयरबड्स की कीमत 1,500 रुपये से कम है और इनमें आपको शानदार फीचर्स मिलेंगे। आइए इन इयरबड्स पर डालते हैं एक नजर...

Bluetooth earbuds with a budget range all you need to know
Freesolo Moonwalk Earbuds - फोटो : flipkart

WeCool Freesolo Moonwalk Earbuds
अगर आप अपने लिए कम बजट में शानदार इयरबड्स खरीदना चाहते हैं, तो वीकूल मूनवॉक इयरबड्स आपके लिए बेस्ट है। इन इयरबड्स में आपको माइक्रो-फोन, ब्लूटूथ वर्जन 5, न्वाइज कैंसिलेशन फीचर और दमदार बैटरी का सपोर्ट मिलेगा। इन इयरबड्स की बैटरी आपको सिंगल चार्ज में 60 घंटे के बैटरी बैकअप देगी। वहीं, इसकी कीमत 1,199 रुपये है।

Bluetooth earbuds with a budget range all you need to know
OUD Wireless Earbuds - फोटो : flipkart

OUD Wireless Earbuds  
कंपनी ने ओयूडी वायरलेस इयरबड्स को पिछले साल लॉन्च किया था। इन इयरबड्स की कीमत 1,229 रुपये है। आपको इन इयरबड्स में माइक्रो-फोन, ब्लूटूथ वर्जन 5.0 और दमदार बैटरी का सपोर्ट मिला है। वहीं, इन इयरबड्स की कनेक्टिविटी रेंज 15 मीटर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bluetooth earbuds with a budget range all you need to know
blue seed BBD-T8 - फोटो : flipkart

blue seed BBD-T8 wireless Earbuds
ब्लू सीड बीबीडी-टी8 शानदार इयरबड्स में से एक है। इन इयरबड्स में आपको माइक्रो-फोन और ब्लूटूथ का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा आप इन इयरबड्स का इस्तेमाल कसरत करते समय कर सकते हैं। वहीं, यह इयरबड्स एपल, सैमसंग और शाओमी के डिवाइस को सपोर्ट करता है। इन इयरबड्स की कीमत 1,399 रुपये है।

विज्ञापन
Bluetooth earbuds with a budget range all you need to know
Duende Wireless 3D Earbuds - फोटो : flipkart

Duende Wireless 3D Earbuds 
कंपनी ने इन इयरबड्स को खास युवाओं को ध्यान में रखकर पेश किया है। इन इयरबड्स की कीमत 1,299 रुपये है। आपको इन इयरबड्स में माइक्रो-फोन, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, दमदार बैटरी के साथ डीएसपी न्वाइज कंट्रोल फीचर मिलेगा।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed