फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

DRDO से लेकर भारतीय सेना तक ने बनाए ये खास उपकरण, डॉक्टर्स के आएंगे बहुत काम

Sun, 03 May 2020 01:50 PM IST
अजय वर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय वर्मा Updated Sun, 03 May 2020 01:50 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus indian army indian navy drdo develop special gadgets to fight with coronavirus know all about it in hindi
कोरोनावायरस - फोटो : pixabay

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में पूरा भारत एकजुट हो गया है। जहां एक तरफ रेलवे डिब्बों को आइसोलोशन वार्ड में परिवर्तित किया जा रहा है, तो दूसरी तरफ भारी मात्रा में हैंड सैनिटाइजर बनाया गया है। साथ ही छात्रों ने कम लागत और आसानी से उपलब्ध होने वाले संसाधनों का इस्तेमाल कर ऐसे उपकरण बनाएं है, जो कोरोना फाइटर्स के बहुत काम आए हैं। अब इस कड़ी में भारतीय सेना, नौसेना और डीआरडीओ ने खास डिवाइस तैयार किए हैं, जो डॉक्टर्स और मेडिकल कर्मचारियों के बहुत काम आएंगे। तो आइए इन गैजेट पर डालते हैं एक नजर...

Coronavirus indian army indian navy drdo develop special gadgets to fight with coronavirus know all about it in hindi
bio suit - फोटो : TWITTER
DRDO ने बनाया खास सूट
रक्षा संगठन डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) ने मेडिकल, पैरामेडिकल और अन्य कर्मियों के लिए खास बायो सूट बनाया है। इस सूट में टेक्सटाइल, कोटिंग और नैनो तकनीक का उपयोग हुआ है। इसके अलावा इस सूट को सिंथेटिक ब्लड की सुरक्षा के लिहाज से तैयार किया गया है।
Coronavirus indian army indian navy drdo develop special gadgets to fight with coronavirus know all about it in hindi
trolley - फोटो : toi
भारतीय सेना ने रिमोट-कंट्रोल ट्रोली की तैयार
भारतीय सेना के इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल इंजीनियर्स ने डॉक्टर्स के लिए खास तकनीक वाली रिमोट-कंट्रोल ट्रॉली बनाई है। इस ट्रॉली में वॉश-बेसिन और डस्टबिन जोड़ा गया है। इस ट्रॉली में सामान रखने के लिए जगह दी गई है। साथ ही इस ट्रॉली को आसानी से संचालित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus indian army indian navy drdo develop special gadgets to fight with coronavirus know all about it in hindi
MASK - फोटो : TOI

भारतीय सेना ने बना किफायती थर्मल स्कैनर
भारतीय सेना ने डॉक्टर्स और मेडिकल कर्मचारियों के लिए किफायती थर्मल स्कैनर बनाया है। यह थर्मल स्कैनर कुछ सेकेंड में संक्रमितों को स्कैन कर सकता है। इसके अलावा सर्जिकल मास्क और हैंड सैनिटाइजर भी तैयार किया गया है। 

विज्ञापन
Coronavirus indian army indian navy drdo develop special gadgets to fight with coronavirus know all about it in hindi
LAB - फोटो : TOI
DRDO वायरस टेस्टिंग के लिए तैयार की मोबाइल लैब
DRDO की हैदराबाद स्थित रिसर्च सेंटर ने कोरोना वायरस के संक्रमितों की स्क्रीनिंग करने के लिए खास मोबाइल लैब को तैयार की है। इस लैब के जरिए डॉक्टर्स कोरोना वायरस को आसानी से रोक सकेंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed