फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन के बीच सस्ते हुए Samsung के ये दो स्मार्टफोन, गैलेक्सी एम21 की शुरुआती कीमत अब 13,199 रुपये

Sat, 02 May 2020 03:06 PM IST
प्रदीप पाण्डेय टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Sat, 02 May 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
samsung galaxy m21 and galaxy a50s price in India cut amid lockdown, details here
samsung galaxy m21 and galaxy a50s - फोटो : amar ujala

देश में पिछले 40 दिनों से चल रहे लॉकडाउन के बीच सैमसंग ने अपने दो स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती कर दी है। इससे पहले अप्रैल में जीएसटी की नई दरें लागू होने के बाद सभी कंपनियों के स्मार्टफोन महंगे हुए थे। सैमसंग ने गैलेक्सी एम21 और गैलेक्सी ए50एस की कीमत में कमी की है। सैमसंग इंडिया की वेबसाइट पर नई कीमतों को देखा जा सकता है।




 

samsung galaxy m21 and galaxy a50s price in India cut amid lockdown, details here
Samsung Galaxy M21

सैमसंग गैलेक्सी एम21 और गैलेक्सी ए50एस की नई कीमतें

सैमसंग गैलेक्सी ए50एस की कीमत में 2,471 रुपये की कटौती हुई है जबकि गैलेक्सी एम21 1,023 रुपये सस्ता हुआ है। इस कटौती के बाद गैलेक्सी एम21 के 4 जीबी रैम वेरियंट की कीमत 13,199 रुपये हो गई, जबकि गैलेक्सी ए50एस को अब 18,599 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। नई कीमतें सैमसंग की साइट के अलावा अमेजन पर भी लागू होंगी।

 

samsung galaxy m21 and galaxy a50s price in India cut amid lockdown, details here
Samsung Galaxy M21
Samsung Galaxy M21 की स्पेसिफिकेशन
फोन में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। फोन में गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मिलेगा। इसके अलावा गैलेक्सी एम21 में Exynos 9611 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए माली-G72 MP3 GPU मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
samsung galaxy m21 and galaxy a50s price in India cut amid lockdown, details here
Samsung Galaxy M21 - फोटो : amazon

Samsung Galaxy M21 का कैमरा
फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, वहीं दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। फोन में सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी सपोर्ट है।
 

विज्ञापन
samsung galaxy m21 and galaxy a50s price in India cut amid lockdown, details here
Samsung Galaxy M21 - फोटो : amar ujala

Samsung Galaxy M21 की बैटरी
फोन में 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5एमएम का हेडफोन जैक और बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। गैलेक्सी एम21 में 6000mAh की बैटरी है जो 15वॉट के फास्ट चार्जर के साथ आती है। फोन का वजन 188 ग्राम है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed