पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nokia की दमदार वापसी: पुराने अंदाज में नई AI तकनीक, क्या आपने देखे ये 4 नए 4G फोन्स?

Mon, 06 Jul 2026 01:04 PM IST
Nitish Kumar टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Mon, 06 Jul 2026 01:04 PM IST
सार

Nokia AI Feature Phones: स्मार्टफोन के इस दौर में HMD ने नोकिया के चाहने वालों को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। कंपनी ने AI तकनीक से लैस चार नए 4G फीचर फोन- Nokia 200, 210, 215 और 235 लॉन्च किए हैं। वॉइस कमांड से चलने वाले इन रेट्रो फोन्स में पुरानी यादों के साथ भविष्य की स्मार्ट तकनीक का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
hmd launches ai powered nokia feature phones 4g price availability sale
एआई फीचर्स से लैस हैं नोकिया के नए फीचर फोन - फोटो : नोकिया
स्मार्टफोन की इस भागदौड़ भरी दुनिया में, HMD एक बार फिर से पुराने सुनहरे दिनों की यादें ताजा करने लौट आया है, लेकिन एक बेहद आधुनिक ट्विस्ट के साथ। कंपनी ने नोकिया के उन क्लासिक फीचर फोन्स को नया अवतार दिया है, जिन्हें हम कभी दिलों-जान से चाहते थे। अब ये साधारण दिखने वाले कीपैड फोन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की ताकत से लैस होकर बाजार में उतरे हैं।
hmd launches ai powered nokia feature phones 4g price availability sale
Nokia 200 4G - फोटो : नोकिया

चार नए मॉडल्स की हुई एंट्री

HMD ने मार्केट में 4 शानदार मॉडल्स पेश किए हैं जिनमें Nokia 200 4G, 210 4G, 215 4G और 235 4G शामिल हैं। डिस्प्ले की बात करें, तो Nokia 200 और 210 में 2.4-इंच की कॉम्पैक्ट QVGA स्क्रीन दी गई है। वहीं, थोड़े बड़े डिस्प्ले के शौकीनों के लिए 215 और 235 मॉडल्स में 2.8-इंच का बेहतरीन QVGA IPS पैनल मौजूद है।
hmd launches ai powered nokia feature phones 4g price availability sale
Nokia 210 4G - फोटो : नोकिया

Sikey AI: आपका अपना वॉइस असिस्टेंट

इन सभी फोन्स की जान इनका सॉफ्टवेयर है। ये HMD के नए 'S30+' ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं, जिसमें 'Sikey AI' नाम का स्मार्ट असिस्टेंट इंटीग्रेट किया गया है। इसके इस्तेमाल को आसान बनाने के लिए कीपैड (D-pad) के ठीक बीच में एक खास AI बटन दिया गया है। इस एक बटन से फोन के कई फीचर्स को यूज किया जा सकता है। इ अपनी आवाज से फ्लैशलाइट ऑन करें, कैमरा खोलें, रिमाइंडर लगाएं या बिना नंबर टाइप किए किसी को भी कॉल मिला लें।

कंपनी के मुताबिक, यह शानदार AI सुविधा पहले 180 दिनों तक बिल्कुल मुफ्त रहेगी। इसके बाद यूज़र्स को इसके लिए एक सब्सक्रिप्शन प्लान लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
hmd launches ai powered nokia feature phones 4g price availability sale
Nokia 215 4G - फोटो : नोकिया

क्लाउड सपोर्ट और दमदार फीचर्स

स्टोरेज की टेंशन खत्म करने के लिए इनमें 'क्लाउड फोन सर्विस सपोर्ट' मिलता है, जिससे आप फोन की मेमोरी भरे बिना डेटा एक्सेस कर सकते हैं। हालांकि कंपनी ने प्रोसेसर का नाम नहीं बताया है, लेकिन इनमें 1450mAh की दमदार बैटरी, आज के दौर की USB-C चार्जिंग, ब्लूटूथ 5.0, 3.5mm हेडफोन जैक और एफएम रेडियो जैसी सभी जरूरी खूबियां मौजूद हैं।

इन फोन्स में मौजूद VGA फ्रंट कैमरे से आप एक्सप्रेस चैट वीडियो कॉलिंग का मजा भी ले सकते हैं। वहीं, अच्छी तस्वीरों के लिए Nokia 210 और 235 मॉडल के रियर में 2 मेगापिक्सल का कैमरा भी दिया गया है।

कीमत और उपलब्धता

फिलहाल, HMD ने इन स्मार्ट-फीचर फोन्स की कीमतों और लॉन्च की तारीखों से पर्दा नहीं उठाया है। लेकिन उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही इस सस्पेंस को खत्म करेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed