पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Tips in Hindi ›   Using Power Strip Smart Plug? This Mistake Dangerous

Safety Tips: स्मार्ट प्लग में पावर स्ट्रिप लगाना खतरनाक? बढ़ सकता है आग का खतरा, जानें सुरक्षित तरीका

Sun, 05 Jul 2026 08:12 PM IST
Jagriti टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Sun, 05 Jul 2026 08:12 PM IST
सार

Smart Plug Overload: स्मार्ट प्लग से हम कई डिवाइस चार्ज करते है, लेकिन कहीं आप अनजाने में उसे ओवरलोड तो नहीं कर रहे? अगर स्मार्ट प्लग में पावर स्ट्रिप जोड़कर कई डिवाइस एक साथ चला रहे हैं, तो आपको सावधान होने की जरूरत है। जानिए दोनों को एक साथ लगाना कितना जोखिम भरा हो सकता है और इसका सुरक्षित तरीका क्या है?
 

विज्ञापन
Using Power Strip Smart Plug? This Mistake Dangerous
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

Smart Plug Safety: आज के समय में स्मार्ट होम डिवाइस तेजी से लोगों के घरों का हिस्सा बन रहे हैं। मोबाइल से पंखा, लाइट, गीजर या दूसरे उपकरण कंट्रोल करने के लिए स्मार्ट प्लग  का इस्तेमाल आम हो गया है, लेकिन सुविधा के लिए की गई एक छोटी सी गलती आपके घर की सुरक्षा पर भारी पड़ सकती है। जानिए कैसे?
विज्ञापन

 
स्मार्ट प्लग क्या होता है?
  • स्मार्ट प्लग इंटरनेट से जुड़ने वाला ऐसा उपकरण है, जिसे दीवार के सॉकेट में लगाकर किसी भी सामान्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को स्मार्ट बनाया जा सकता है। इसकी मदद से मोबाइल एप या वॉयस कमांड के जरिए डिवाइस को कहीं से भी ऑन या ऑफ किया जा सकता है।
  • विज्ञापन
  • लेकिन यहां पर आपको यह जानना जरूरी है कि हर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर वोल्टेज (V), वाट (W) और एम्पीयर (A) की जानकारी दी जाती है। इनमें एम्पीयर यानी करंट की क्षमता सबसे अहम होती है। यही बताती है कि डिवाइस अधिकतम कितना करंट सुरक्षित रूप से संभाल सकता है। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

स्मार्ट प्लग में पावर स्ट्रिप लगाने से क्या होता है?
  • कई लोग एक स्मार्ट प्लग में पावर स्ट्रिप लगाकर उस पर कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जोड़ देते हैं। देखने में यह आसान तरीका लगता है, लेकिन यहीं सबसे बड़ा जोखिम पैदा होता है।
  • जब पावर स्ट्रिप से कई उपकरण एक साथ चलते हैं, तो उनका कुल बिजली लोड स्मार्ट प्लग की क्षमता से ज्यादा हो सकता है। ऐसी स्थिति में स्मार्ट प्लग पर जरूरत से ज्यादा करंट गुजरता है।

ओवरलोडिंग के क्या नुकसान हो सकते हैं?
स्मार्ट प्लग पर जरूरत से ज्यादा लोड पड़ने से कई समस्याएं सामने आ सकती हैं।
  • स्मार्ट प्लग जरूरत से ज्यादा गर्म हो सकता है।
  • डिवाइस समय से पहले खराब हो सकती है।
  • शॉर्ट-सर्किट का खतरा बढ़ सकता है।
  • गंभीर स्थिति में आग लगने जैसी दुर्घटना भी हो सकती है।

क्या स्मार्ट पावर स्ट्रिप पूरी तरह सुरक्षित है?
बाजार में मिलने वाली अधिकांश स्मार्ट पावर स्ट्रिप लगभग 15A या उससे कम लोड के लिए डिजाइन की जाती हैं। हालांकि इसका मतलब यह नहीं कि उनमें बिना सोचे-समझे ज्यादा बिजली खपत वाले उपकरण जोड़ दिए जाएं। उनकी निर्धारित क्षमता से अधिक लोड देना सुरक्षित नहीं माना जाता।

सुरक्षित इस्तेमाल का सही तरीका
  • अगर आपको एक साथ कई डिवाइस चलानी हैं, तो पावर स्ट्रिप को सीधे दीवार के सॉकेट में लगाना बेहतर विकल्प है। स्मार्ट प्लग के जरिए पावर स्ट्रिप जोड़ने से बचना चाहिए।
  • अगर अलग-अलग उपकरणों को स्मार्ट तरीके से कंट्रोल करना चाहते हैं, तो हर डिवाइस के लिए अलग स्मार्ट प्लग इस्तेमाल करना ज्यादा सुरक्षित रहेगा। इससे किसी एक प्लग पर अतिरिक्त लोड नहीं पड़ेगा और ओवरलोडिंग की संभावना भी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed