पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Tips in Hindi ›   What Does the Red Light on an Electric Switch Mean? It’s More Useful Than You Think

Switch Board Light: घर के स्विच बोर्ड पर क्यों लगी होती है लाल लाइट? लगातार जलने से कितना बढ़ता है बिजली बिल?

Sun, 05 Jul 2026 05:59 PM IST
Suyash Pandey टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीे
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीे Published by: Suyash Pandey Updated Sun, 05 Jul 2026 05:59 PM IST
सार

Why The Red Light Keeps on Blinking On Electric Switchboard: घर के स्विच बोर्ड पर लगी लाल या नारंगी लाइट को इंडिकेटर लाइट कहा जाता है। यह आमतौर पर बिजली की सप्लाई मौजूद होने का संकेत देती है और कई मामलों में स्विच बंद होने के बावजूद जलती रहती है। यह लाइट बेहद कम बिजली की खपत करती है, इसलिए बिजली बिल पर इसका असर बहुत मामूली होता है। 

विज्ञापन
What Does the Red Light on an Electric Switch Mean? It’s More Useful Than You Think
घर के स्विच बोर्ड पर क्यों जलती है लाल लाइट? - फोटो : एआई

विस्तार

आपने अपने घर के स्विच बोर्ड में एक लाल या नारंगी रंग की छोटी सी लाइट जरूर देखी होगी। आप स्विच ऑन करें या ऑफ, यह लाइट हमेशा जलती रहती है। इसे इंडिकेटर लाइट कहा जाता है। ज्यादातर लोग सोचते हैं कि इसका काम सिर्फ यह बताना है कि घर में बिजली आ रही है या नहीं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह छोटी सी लाइट इससे भी कहीं ज्यादा काम की है? और सबसे बड़ा सवाल- क्या 24 घंटे लगातार जलने की वजह से यह आपका बिजली का बिल बढ़ाती है?

विज्ञापन


स्विच बंद करने पर भी क्यों जलती रहती है ये लाइट?

तकनीकी भाषा में समझें तो यह लाइट सीधे मुख्य बिजली लाइनों यानी फेज और न्यूट्रल से जुड़ी होती है। यही वजह है कि जब तक बिजली के खंभे से आपके घर में करंट आ रहा है, तब तक यह जलती रहेगी। आप भले ही बोर्ड के सारे स्विच बंद कर दें, इस लाइट पर कोई असर नहीं पड़ता।

विज्ञापन


क्या इस लाइट से बिजली का बिल बढ़ता है?

कई लोगों को लगता है कि दिन-रात जलने के कारण यह लाइट काफी बिजली खाती होगी। लेकिन सच्चाई इसके बिल्कुल उलट है:

  • यह कोई साधारण बल्ब नहीं है: यह एक खास तकनीक पर काम करने वाला नियॉन लैंप होता है।
  • बिजली की खपत है ना के बराबर: यह लैंप इतना छोटा होता है कि मुश्किल से 0.2 से 0.5 वॉट बिजली लेता है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • साल भर का खर्च चंद रुपये: अगर यह लाइट 24 घंटे और पूरे 365 दिन भी जलती रहे, तो साल भर में मुश्किल से 1 से 2 यूनिट बिजली खर्च होगी। यानी इससे आपके बिजली बिल पर कोई खास असर नहीं पड़ता।


सिर्फ बिजली आना ही नहीं बताती, ये हैं इसके अन्य फायदे

  • वोल्टेज का पता लगाना: इस लाइट की चमक देखकर आप घर के वोल्टेज का अंदाजा लगा सकते हैं। अगर वोल्टेज लो है, तो यह बहुत धीमी जलेगी और हाई वोल्टेज में इसकी चमक काफी तेज हो जाएगी।
  • इन्वर्टर और मेन सप्लाई में अंतर: जिन घरों में इन्वर्टर लगा होता है, वहां अक्सर दो अलग-अलग रंगों के इंडिकेटर लगाए जाते हैं। इससे तुरंत पता चल जाता है कि घर का लोड इस समय सरकारी बिजली पर है या इन्वर्टर पर।


हैवी अप्लायंसेज के लिए है एक सेफ्टी अलार्म

फ्रिज, एसी, या गीजर जैसे भारी उपकरणों के लिए इस्तेमाल होने वाले 16-एम्पियर बोर्ड में यह लाइट एक सुरक्षा गार्ड की तरह काम करती है।

  • खतरे का संकेत: अगर आपने भारी उपकरण का स्विच बंद कर दिया है, लेकिन फिर भी इंडिकेटर लाइट जल रही है, तो तुरंत सावधान हो जाएं। इसका मतलब है कि अंदर स्पार्क होने की वजह से तार आपस में चिपक गए हैं और स्विच बंद होने के बाद भी सॉकेट में करंट दौड़ रहा है। ऐसे में बोर्ड तुरंत रिपेयर करवाना चाहिए।
  • ओवरहीटिंग की पहचान: अगर हैवी उपकरण चलाते समय यह लाइट टिमटिमाने लगे या अचानक बंद हो जाए, तो समझ लीजिए कि सॉकेट अंदर से ओवरहीट होकर खराब हो चुका है।

अगली बार जब आप स्विच बोर्ड में इस छोटी सी लाल लाइट को देखें, तो समझ जाइएगा कि यह सिर्फ एक लाइट नहीं, बल्कि आपके घर के इलेक्ट्रिक सिस्टम का एक अहम और सुरक्षित हिस्सा है जो बिना आपकी जेब ढीली किए सालों-साल काम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed