Airtel Recharge Plan: एयरटेल का 56 दिन वाला सबसे सस्ता प्लान, OTT से लेकर 1 साल का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन फ्री!
Airtel Affordable Prepaid Plan: एयरटेल के 56 दिनों की वैलिडिटी वाले सबसे किफायती प्रीपेड प्लान की कीमत 579 रुपये है। इसमें यूजर्स को रोज 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस का फायदा मिलता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी एयरटेल अपने ग्राहकों के लिए कई शानदार प्रीपेड प्लान ऑफर करती है। अगर आप हर महीने बार-बार रिचार्ज करने के झंझट से बचना चाहते हैं, तो 56 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान आपके लिए बेस्ट साबित हो सकते हैं।
एयरटेल के पास 56 दिनों की वैलिडिटी वाला एक बेहद सस्ता और किफायती प्लान है, जिसमें आपको डेटा, कॉलिंग और ओटीटी का भी मजा मिलता है। आइए जानते हैं इस प्लान और एयरटेल से जुड़ी कुछ अन्य जरूरी अपडेट्स के बारे में:
579 रुपये वाला सबसे सस्ता प्लान
एयरटेल का यह प्लान उन लोगों के लिए बेहतरीन है जिन्हें लंबी वैलिडिटी के साथ रोजाना पर्याप्त इंटरनेट चाहिए। इस प्लान को आप एयरटेल थैंक्स एप या वेबसाइट से रिचार्ज कर सकते हैं।
इस प्लान में आपको क्या-क्या मिलता है?
- अनलिमिटेड कॉलिंग: पूरे भारत में किसी भी नेटवर्क पर जी भर कर बातें करें। साथ ही, नेशनल रोमिंग भी बिल्कुल फ्री है।
- डेली डेटा: आपको हर दिन 1.5GB हाई-स्पीड इंटरनेट डेटा मिलेगा।
- SMS: हर दिन 100 फ्री SMS की सुविधा।
एक्स्ट्रा फायदे
- एयरटेल XStream Play: इस एप का फ्री सब्सक्रिप्शन, जिससे आप कई ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के ढेरों शोज और फिल्में फ्री में देख सकते हैं।
- फ्री हैलोट्यून्स: अपने मनपसंद गानों को अपनी कॉलर ट्यून बनाएं, वो भी बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के।
- Adobe Express Premium: इस प्लान के साथ 12 महीने के लिए एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम का एक्सेस भी फ्री मिलता है।
अनलिमिटेड 5G डेटा चाहिए? तो 649 रुपये वाला प्लान देखें
अगर आप इंटरनेट का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करते हैं और आपको 5G डेटा की जरूरत है, तो एयरटेल के पास 56 दिन की वैलिडिटी में ही 649 रुपये का एक और प्लान मौजूद है।
649 रुपये वाले प्लान के फायदे
- इसमें 579 रुपये वाले प्लान की ही तरह अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री रोमिंग मिलती है।
- डेली डेटा 1.5GB की जगह 2GB मिलता है।
- सबसे बड़ा फायदा: अगर आपके एरिया में 5G नेटवर्क है, तो आप अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ उठा सकते हैं।
अमरनाथ यात्रियों के लिए खुशखबरी
रिचार्ज प्लान्स के अलावा, एयरटेल ने अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी एक अच्छी खबर दी है। यात्रा के दौरान यात्रियों को बेहतर नेटवर्क देने के लिए कंपनी ने अपने नए मोबाइल साइट्स चालू कर दिए हैं।
- कहां मिलेगा नेटवर्क: चंदनवाड़ी, पिस्सू टॉप और बेताब वैली जैसे दुर्गम इलाकों में अब एयरटेल का नेटवर्क शानदार काम करेगा।
- क्या होगा फायदा: इससे न सिर्फ तीर्थयात्री अपने परिवार से जुड़े रह सकेंगे, बल्कि किसी भी इमरजेंसी के समय सुरक्षा बलों और स्थानीय प्रशासन से तुरंत मदद मांगना भी आसान हो जाएगा।