पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Gadgets ›   Vivo Pad 5c Launched with 12GB RAM, Snapdragon 8s Gen 3 and 10,000mAh Battery

Vivo Pad 5c Launch: लैपटॉप जैसा काम करेगा वीवो का नया टैबलेट, 12GB RAM और 10000mAh बैटरी से है लैस!

Sun, 05 Jul 2026 07:07 PM IST
Suyash Pandey टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीे
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीे Published by: Suyash Pandey Updated Sun, 05 Jul 2026 07:07 PM IST
सार

Vivo Pad 5c Launch: वीवो ने नया वीवो पैड 5c टैबलेट लॉन्च किया है। इसमें 12.1-इंच की 2.8K डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है। टैबलेट में 12GB तक LPDDR5X रैम, 256GB तक UFS 4.1 स्टोरेज और 10,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

विज्ञापन
Vivo Pad 5c Launched with 12GB RAM, Snapdragon 8s Gen 3 and 10,000mAh Battery
वीवो पैड 5c - फोटो : वीवो

विस्तार

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने अपने घरेलू बाजार चीन में एक नया और बेहद पावरफुल टैबलेट Vivo Pad 5c लॉन्च कर दिया है। यह एक मिड-बजट प्रीमियम डिवाइस है, जिसे खास तौर पर बेहतरीन गेमिंग परफॉर्मेंस, मल्टीटास्किंग और ऑफिस के कामों को आसान बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। दमदार स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 प्रोसेसर और 12GB तक की भारी-भरकम रैम से लैस यह टैबलेट टेक लवर्स के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। आइए जानते हैं इसके सभी कमाल के फीचर्स और वेरिएंट्स की पूरी जानकारी।

विज्ञापन


थियेटर जैसा डिस्प्ले और स्लिम डिजाइन

Vivo Pad 5c में 12.1-इंच की बड़ी 2.8K स्क्रीन दी गई है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 7:5 है। इस बड़ी स्क्रीन पर कंटेंट देखने या गेमिंग करने का मजा दोगुना हो जाता है।

विज्ञापन
  • 144Hz रिफ्रेश रेट: गेमिंग और स्क्रॉलिंग के दौरान आपको सुपर-स्मूथ एक्सपीरियंस मिलता है।
  • 900nits पीक ब्राइटनेस: धूप या तेज रोशनी में भी स्क्रीन एकदम साफ दिखाई देगी।
  • आई प्रोटेक्शन मोड: अगर आप लंबे समय तक टैबलेट का इस्तेमाल करते हैं, तो यह आपकी आंखों को थकान और नुकसान से बचाएगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • डिजाइन: इतना सब होने के बाद भी यह टैबलेट महज 6.62mm पतला है और इसका वजन केवल 584 ग्राम है, जिससे इसे कैरी करना काफी आसान है।

 


तगड़ी परफॉर्मेंस और कूलिंग सिस्टम

यह टैबलेट लेटेस्ट एंड्रॉयड 16 पर आधारित ओरिजिनओएस 6 पर काम करता है। इसमें बेहतरीन प्रोसेसिंग के लिए 4-नैनोमीटर फैब्रिकेशन पर बना क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो 3.0गीगाहर्ट्ज तक की हाई स्पीड पर चल सकता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रिनो 735 जीपीयू मौजूद है।
खास गेमिंग फीचर्स: हैवी गेमिंग के दौरान टैबलेट गर्म न हो, इसके लिए कंपनी ने इसमें 3D कूलिंग सिस्टम के साथ 32,200mm² का बड़ा वेपर चैंबर दिया है। यह टेक्नोलॉजी गर्मी को तेजी से बाहर निकालती है। इसके अलावा, इसमें LPDDR5x रैम और UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है, जिससे मल्टीटास्किंग मक्खन की तरह चलती है।


10,000mAh की महा-बैटरी

पावर बैकअप के मामले में यह टैबलेट बेहद शानदार है। इसमें 10,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज होने के बाद आप इस पर लगातार करीब 12.6 घंटे तक वीडियो देख सकते हैं। इसे 4.5 साल की लंबी बैटरी हेल्थ के साथ पेश किया गया है। साथ ही, इसे तेजी से चार्ज करने के लिए 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।


कैमरा, शानदार ऑडियो और स्मार्ट एआई फीचर्स

कैमरा: पीछे की तरफ एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और वीडियो कॉलिंग/मीटिंग्स के लिए फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।


सिनेमैटिक ऑडियो: बड़ी स्क्रीन पर मूवीज देखने का असली मजा बेहतरीन साउंड के साथ ही आता है। इसके लिए इसमें 4 स्पीकर्स दिए गए हैं जो पैनारोमिक साउंड देंगे।
स्मार्ट एआई: ऑफिस का काम टैबलेट में आसानी से हो सके, इसके लिए इसमें पीपीटी असिस्टेंट, वीवो फाइल ट्रांसफर और फ्लोटिंग विंडो जैसे एआई बेस्ड फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही यूजर्स को WPS ऑफिस का सपोर्ट भी मिलेगा।
एक्सेसरीज और कनेक्टिविटी: आप इसे वीवो पेंसिल 3 स्टाइलस और वीवो स्मार्ट टच कीबोर्ड 5 के साथ भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाईफाई 6, ब्लूटूथ 5.4 और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है।


वीवो पैड 5c की कीमत

चीन में इस टैबलेट को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स और तीन खूबसूरत कलर्स में लॉन्च किया गया है। इसकी अनुमानित भारतीय कीमत इस प्रकार है:

  • बेस वेरिएंट (8GB रैम + 128GB स्टोरेज): 2699 युआन (लगभग ₹37,000)
  • मिड वेरिएंट (8GB रैम + 256GB स्टोरेज): 2999 युआन (लगभग ₹41,000)
  • टॉप वेरिएंट (12GB रैम + 256GB स्टोरेज): 3499 युआन (लगभग ₹47,000)


बेहतरीन स्लिम लुक, शानदार डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर के साथ Vivo Pad 5c एक कंपलीट पैकेज है। गेमर्स और वर्किंग प्रोफेशनल्स, दोनों के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed