फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lava Z61 Pro vs Realme C2: कीमत से लेकर फीचर्स तक किसमें कितना है दम?

Fri, 10 Jul 2020 03:34 PM IST
प्रदीप पाण्डेय टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Fri, 10 Jul 2020 03:34 PM IST
विज्ञापन
Lava Z61 Pro vs Realme C2 Price in India Specifications and camera Compared
Lava Z61 Pro vs Realme C2 - फोटो : amarujala

लावा ने हाल ही में अपना नया स्मार्टफोन Lava Z61 Pro लॉन्च किया है जो कि एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन है। लावा के इस फोन में सिंगल कैमरा और ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। Lava Z61 Pro का मुकाबला चाइनीज कंपनी रियलमी के एंट्री लेवल स्मार्टफोन Realme C2 से है। आइए जानते हैं इन दोनों फोन में किस फोन में कितना दम है?

Lava Z61 Pro vs Realme C2 Price in India Specifications and camera Compared
Realme C2 - फोटो : Flipkart

Lava Z61 Pro vs Realme C2: कीमत
सबसे पहले कीमत की बात करें तो Lava Z61 Pro की कीमत 5,774 रुपये है। यह फोन 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज के एक ही वेरियंट में है। यह फोन अंबर रेड और मिडनाइट ब्लू कलर ऑप्शन में है। Realme C2 के 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 6,499 रुपये है। वहीं 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 7,499 रुपये है। इस फोन को डायमंड ब्लैक और डायमंड ब्लू कलर वेरियंट में खरीदा जा सकता है।

Lava Z61 Pro vs Realme C2 Price in India Specifications and camera Compared
रियलमी सी2 रिव्यू - फोटो : amar ujala

Lava Z61 Pro vs Realme C2: स्पेसिफिकेशन
दोनों फोन में डुअल सिम का सपोर्ट है और दोनों में एंड्रॉयड 9.0 पर काम करते हैं। लावा जे61 प्रो में स्टॉक एंड्रॉयड मिलता है जबकि रियलमी सी2 ColorOS 6.0 मिलता है। Lava Z61 Pro में 5.45 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है और Realme C2 में 6.1 इंच की HD+ डिस्प्ले है। Lava Z61 Pro में बेनाम ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 1.6GHz है, वहीं रियलमी सी2 में मीडियाटेक हीलियो पी22 ऑक्टाकोर प्रोसेसर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lava Z61 Pro vs Realme C2 Price in India Specifications and camera Compared
Lava Z61 Pro - फोटो : amarujala

Lava Z61 Pro vs Realme C2: कैमरा
Z61 Pro में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसका अपर्चर f/2.0 है। सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। रियलमी सी2 में डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक लेंस 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए इसमें भी 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

विज्ञापन
Lava Z61 Pro vs Realme C2 Price in India Specifications and camera Compared
- फोटो : amar ujala

Lava Z61 Pro vs Realme C2: स्टोरेज और कनेक्टिविटी
Lava Z61 Pro में 16 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं Realme C2 में 32 जीबी तक की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए लावा के फोन में Wi-Fi, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, यूएसबी OTG, माइक्रो यूएसबी पोर्ट और 3100mAh की बैटरी है। इसमें कोई फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है। लावा ने 4जी एलटीई या वीओएलटीई के बारे में जानकारी नहीं दी है। रियलमी के फोन में 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v4.2, जीपीएस/A-GPS, माइक्रो यूएसबी, 3.5mm हेडफोन जैक, फिंगरप्रिंट सेंसर और 4000mAh की बैटरी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed