फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nokia के इन तीन स्मार्टफोन की कीमतें हुईं कम, शुरुआती कीमत अब 3,999 रुपये

Fri, 05 Apr 2019 04:21 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Fri, 05 Apr 2019 04:21 PM IST
विज्ञापन
Nokia 1, Nokia 2.1, Nokia 6.1 Plus Price drop in India, know details
nokia mobile

एचएमडी ग्लोबल ने भारत में नोकिया के 3 स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती की है। नोकिया के जिन स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती हुई है उनमें नोकिया 1, नोकिया 2.1 और नोकिया 6.1 प्लस शामिल हैं। इन तीनों फोन की कीमतों में 1,500 रुपये की कटौती हुई है। आइए जानते हैं नई कीमत और सभी फोन की स्पेसिफिकेशन

Nokia 1, Nokia 2.1, Nokia 6.1 Plus Price drop in India, know details
Nokia 1

Nokia 1
नोकिया 1 की कीमत अब 3,999 रुपये हो गई है, जबकि लॉन्चिंग के दौरान इसकी कीमत 5,499 रुपये थी। ऐसे में नोकिया 1 भारतीय मोबाइल बाजार में सबसे सस्ता एंड्रॉयड गो फोन हो गया है। नोकिया के एंड्रॉयड गो वाले स्मार्टफोन नोकिया 1 की कीमत 4,999 रुपये है और इस फोन में 4.5 इंच की डिस्प्ले, क्वॉडकोर प्रोसेसर, 1GB रैम, 8GB स्टोरेज, 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 2150mAh की बैटरी है।

Nokia 1, Nokia 2.1, Nokia 6.1 Plus Price drop in India, know details
Nokia 2.1

नोकिया 2.1 की स्पेसिफिकेशन
नोकिया 2.1 की कीमत 5,499 रुपये हो गई है, जबकि इसे 6,999 रुपये की कीमत पर पेश किया गया था। Nokia 2.1 में एंड्रॉयड गो, 5.5 इंच की एचडी डिस्प्ले, क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर, 1 जीबी रैम, 8 जीबी स्टोरेज, 4जी एलटीई, वाई-फाई, 3.5एमएम का हेडफोन जैक और 4000mAh की बैटरी है। इस फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nokia 1, Nokia 2.1, Nokia 6.1 Plus Price drop in India, know details
Nokia 6.1 Plus

नोकिया 6.1 प्लस
अब नोकिया 6.1 प्लस की बात करें तो इस फोन को 14,750 में खरीदा जा सकता है। इस फोन का 6 जीबी रैम वाला फोन भी अब 16,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन में एंड्रॉयड ओरियो 8.1, डुअल सिम सपोर्ट और 5.8 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2280 पिक्सल है और इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए Adreno 509, 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज है जिसे 400 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। 

विज्ञापन
Nokia 1, Nokia 2.1, Nokia 6.1 Plus Price drop in India, know details
Nokia 6.1 Plus

फोन में डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/2.0 है, वहीं दूसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का है और उसका अपर्चर f/2.4 है। फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा नोकिया 6.1 प्लस में 3060 एमएमएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G VoLTE, ब्लूटूथ v5.0, वाई-फाई, यूएसबी टाइप सी, जीपीएस और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed