HMD ग्लोबल ने आज भारत में एंट्री लेवल स्मार्टफोन नोकिया 2 लॉन्च कर दिया है। इस फोन की ग्लोबली कीमत 99 डॉलर है। भारत में इसकी कीमत करीब 7,463 रुपये के आसपास होगी। तो आइए देखते हैं नोकिया 2, रेडमी 4ए और रेडमी 4 के सामने कहां तक खड़ा होता है?
Nokia 2 Vs RedMi 4A vs RedMi 4: जानें किस फोन में है कितना दम ?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Nokia 2
सबसे पहले नोकिया 2 की बात करें तो इसमें 5 इंच की एचडी डिस्प्ले, 4100mAh की बैटरी, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन, एल्यूमिनियम बॉडी, 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, एंड्रॉयड 7.1.1, स्नैपड्रैगन 212 प्रोसेसर, 1.2GHz का 1GB रैम, 8 जीबी स्टोरेज, डुअल सिम (4G VoLTE) है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है।
RedMi 4
इस फोन में 5 इंच की एचडी डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर, डुअल हाइब्रिड सिम (4G LTE), 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 4100 एमएएच की बैटरी, फिंगरप्रिंट सेंसर है। यह फोन 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज/ 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरज/ 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज के वेरियंट में उपलब्ध है। इस फोन के कीमत 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 6,999 रुपये है।
RedMi 4A
इस फोन में 5 इंच की एचडी डिस्पले, एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0, 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर, डुअल सिम (LTE), 3120mAh की बैटरी है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है। यह फोन 2GB/16GB और 3GB/32/GB के वेरियंट में उपलब्ध है जिनकी कीमत क्रमशः 5,999 रुपये और 6,999 रुपये है।
अब तीनों फोन के बारे में आपने जान ही लिया कि नोकिया 2 और रेडमी 4ए में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं मिलेगा। इसके अलावा नोकिया 2 के मुकाबले रेडमी के इन दोनों फोन में ज्यादा मेगापिक्सल वाले कैमरे हैं। साथ ही रेडमी के इन दोनों फोन में आपको ज्यादा रैम के साथ ज्यादा स्टोरेज भी मिल रही है। ऐसे में एक आम यूजर के लिए शाओमी के फोन बेहतर विकल्प हो सकते हैं।