चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस ने इसी महीने की शुरुआत में OnePlus 7 Pro और OnePlus 7 को लॉन्च किया था। इनमें से OnePlus 7 प्रो की बिक्री तो हो रही है लेकिन OnePlus 7 की बिक्री को लेकर कंपनी ने अब जानकारी दी है। OnePlus 7 की बिक्री 4 जून से शुरू होगी। 4 जून 2019 से OnePlus 7 को आप अमेजन, वनप्लस की वेबसाइट और वनप्लस के ऑफलाइन स्टोर से खरीद सकेंगे। अमेजन पर OnePlus 7 के लिए एक पेज भी लाइव हो गया है और नोटिफाई मी का ऑप्शन आ रहा है।
4 जून से भारत में शुरू होगी OnePlus 7 की सेल, जियो के 9,300 रुपये का फायदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
OnePlus 7 की कीमत और लॉन्चिंग ऑफर्स
सबसे पहले लॉन्चिंग ऑफर्स की बात करें तो इसके साथ जियो की ओर से 9,300 रुपये का फायदा मिल रहा है। वनप्लस 7 के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 32,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 37,999 रुपये है। इनमें से 6 जीबी रैम वाला वेरियंट सिर्फ मिरर ग्रे कलर वेरियंट में मिलेगा, जबकि 8 जीबी रैम वाला वेरियंट आपको मिरर ग्रे और रेड कलर वेरियंट में भी मिलेगा। माय जियो स्टोर, क्रोमा और रिलायंस डिजिटल जैसे आउटलेट से इस फोन को 14 जून से खरीदा जा सकेगा।
वनप्लस 7 की स्पेसिफिकेशन
फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.41 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 6 का प्रोटेक्शन दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में क्वॉलवकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, 6 जीबी व 8 जीबी और 128 जीबी और 256 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगी। इसमें ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 640 जीपीयू है।
वनप्लस 7 का कैमरा
कैमरे की बात करें तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का सोनी IMX586 सेंसर वाला और दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। दोनों कैमरे के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन दोनों मिलेगा।
वनप्लस 7 की बैटरी और कनेक्टिविटी
इस फोन में 3700 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE,वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, NFC, GPS/A-GPS और यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट मिलेगा। इस फोन में भी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।