{"_id":"5c7a0f1cbdec2273a5197eec","slug":"oppo-r17-pro-price-cut-in-india-upto-rs-6-000-know-specifications","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Oppo R17 Pro की कीमत में हुई 6,000 रुपये की कटौती, इसमें 25MP का सेल्फी कैमरा","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
Oppo R17 Pro की कीमत में हुई 6,000 रुपये की कटौती, इसमें 25MP का सेल्फी कैमरा
टेक डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रदीप पांडे
Updated Sat, 02 Mar 2019 10:35 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
Oppo R17 Pro
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ओप्पो का पिछले साल दिसंबर में भारत में अपना नया स्मार्टफोन Oppo R17 Pro लॉन्च किया था। इससे पहले ओप्पो आर17 प्रो को अगस्त में चीन में पेश किया गया था। वहीं ओप्पो आर17 प्रो की कीमत में अब 6,000 रुपये की कटौती हुई है। ओप्पो आर17 प्रो की खासियतों की बात करें तो इसमें ओप्पो का सुपर VOOC फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। ओप्पो आर17 प्रो की बैटरी को लेकर दावा किया है कि 10 मिनट की चार्जिंग में 40 फीसदी चार्ज हो जाएगी।
2 of 4
Oppo R17 Pro
Oppo R17 Pro की स्पेसिफिकेशन
फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड ओरियो 8.1 आधारित कलर OS 5.2 है। इसके अलावा फोन में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड वॉटर ड्रॉप नॉच डिस्प्ले है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 का प्रोटेक्शन है। ओप्पो आर17 प्रो में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम व 128 जीबी की स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
3 of 4
Oppo R17 Pro
Oppo R17 Pro का कैमरा
फोन में ट्रिपल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/1.5 से f/2.4 है, वहीं दूसरा कैमरा 20 मेगापिक्सल का f/2.6 अपर्चर वाला है। तीसर कैमरा TOF 3D स्टेरियो है। फ्रंट कैमरा 25 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/2.0 है। कैमरे के साथ एआई ब्यूटी मोड भी मिलेगा। ओप्पो R17 Pro में 4जी VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग और 3700mAh की बैटरी है जो सुपर VOOC फ्लैश चार्जिंग मिलेगी। फोन के साथ 50 वॉट का चार्जर मिलेगा जो बैटरी को 10 मिनट में 40 फीसदी तक चार्ज करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Oppo R17 Pro
Oppo R17 Pro की कीमत
भारत में Oppo R17 Pro के 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 45,990 रुपये थी जो अब 39,990 रुपये हो गई है और यह फोन एमराल्ड ग्रीन और रेडिएंट मिस्ट कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन को पेटीएम मॉल, अमेजॉन, फ्लिपकार्ट, रिलायंस डिजिटल, क्रोम और एयरटेल जैसे स्टोर के अलावा ऑफलाइन स्टोरे से भी खरीदा जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।