फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाओमी ने भारत में लॉन्च किया 32 इंच का नया एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी

Fri, 01 Mar 2019 01:37 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Fri, 01 Mar 2019 01:37 PM IST
विज्ञापन
Mi TV 4A Pro 32 Launched in India, Know price and specification
Mi LED TV 4A PRO 32

चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन रेडमी नोट 7 और रेडमी नोट 7 प्रो लॉन्च किए हैं। दोनों फोन की लॉन्चिंग गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में हुई। इस इवेंट में कंपनी ने एमआई टीवी 4ए प्रो को भी 32 इंच स्क्रीन के साथ पेश किया।


 

Mi TV 4A Pro 32 Launched in India, Know price and specification
Mi Sports Bluetooth Earphones

साथ ही कंपनी ने एमआई सपोर्ट्स ब्लूटूथ इयरफोन बेसिक भी लॉन्च किया। Mi TV 4A Pro 32 की बिक्री फ्लिपकार्ट, एमआई डॉट कॉम और एमआई स्चोर से अगले सप्ताह से होगी। इसके लिए प्री-बुकिंग शुरू हो गई है।

Mi TV 4A Pro 32 Launched in India, Know price and specification
Mi LED TV 4A PRO 32

एमआई टीवी 4ए प्रो की कीमत और स्पेसिफिकेशन
भारतीय टीवी बाजार में एमआई टीवी 4ए प्रो 32 की कीमत 12,999 रुपये है। इसकी बिक्री 7 मार्च से होगी। इसमें 32 इंच की एचडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1366x768 पिक्सल है। इसके अलावा टीवी 20-20 वॉट के दो स्पीकर्स हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mi TV 4A Pro 32 Launched in India, Know price and specification
Mi LED TV 4A PRO 32

इस टीवी में पैचवॉल यूआई दिया गया है जिसके साथ एंड्रॉयड ओरियो 8.1 का सपोर्ट है। टीवी में क्वॉडकोर एमोलोजिक कॉर्टेक्स-A53 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए माली-450 एसपी3 जीपीयू और 1 जीबी रैम के साथ 8 जीबी की स्टोरेज दी गई है। टीवी का कुल वजन 4 किलोग्राम है।

विज्ञापन
Mi TV 4A Pro 32 Launched in India, Know price and specification
Mi LED TV 4A PRO 32

टीवी के साथ आपको क्रोमकास्ट का भी सपोर्ट मिलेगा। टीवी के साथ मिलने वाले रिमोट में गगूल असिस्टेंट और ब्लूटूथ का सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें दो यूएसबी 2.0 पोर्ट, 3 एचडीएमआई पोर्ट, इथरनेट, एवी कंपोनेंट, ईयरफोन जैक और वाई-फाई का सपोर्ट दिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed