Honor 7A
रक्षा बंधन पर बहनों को गिफ्ट करें ये 10 बेस्ट सेल्फी फोन, कीमत 10,000 रुपये से कम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
inFocus Vision 3
इस फोन में डुअल नैनो सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड नूगट 7.0, 5.7 इंच की HD+ डिस्प्ले, मीडियाटेक का MTK6737H क्वॉडकोर प्रोसेसर, 2 जीबी रैम, 16 जीबी स्टोरेज है जिसे 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें रियर पैनल पर डुअल कैमरा है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा फोन में 4G VoLTE, Wi-Fi, Bluetooth, माइक्रो-USB और 3.5mm का हेडफोन जैक है। फोन में 4000mAh की बैटरी है। फोन की कीमत 6,999 रुपये है
Xiaomi Redmi Y1
पहले शाओमी रेडमी वाय1 की बात करें तो इसमें 5.5 इंच की एचडी डिस्प्ले, ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर, MIUI 9 सॉफ्टवेयर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू, 3 जीबी/4 जीबी रैम, 32 जीबी/64 जीबी स्टोरेज, डुअल नैनो सिम स्लॉट (2 सिम, 1 मेमोरी कार्ड), बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट स्कैनर, 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 4G VoLTE, फिंगरप्रिंट सेंसर और 3080mAh की बैटरी है। इस फोन के 3 जीबी रैम वाले वेरियंट की कीमत 8,999 रुपये है।
Honor 7C
Honor 7C में 5.99 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर दिया गया गया है। यह फोन 3GB+32GB और 4GB+64GB वेरियंट में उपलब्ध है। इस फोन में डुअल रियर कैमरा (13+2 मेगापिक्सल) सेटअप है और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 3,000mAh की बैटरी, फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, डुअल सिम सपोर्ट, डुअल 4जी वीओएलटीई, एंड्रॉयड ओरियो 8.0 और हेडफोन जैक दिया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 9,499 रुपये हो गई है।
Lenovo K8 Plus
लेनोवो के8 प्लस में 5.2 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है जो 2.5डी कर्व्ड और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास के साथ आता है। फोन में 3GB रैम, 32GB स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में मीडियाटेक का MTK हीलियो P25 ऑक्टाकोर प्रोसेसर, एंड्रॉयड नूगट 7.1.1, स्टॉक एंड्रॉयड, फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 13MP और दूसरा 5MP का है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है जिसके साथ फ्लैश भी मिलेगा। फोन में 4000mAh की बैटरी है। कनेक्टिविटी के लिए लेनोवो के8 प्लस में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.2, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट होंगे। फोन की कीमत 9,999 रुपये है।