{"_id":"5c678bd7bdec2256b8080193","slug":"realme-2-pro-price-cut-in-india-now-starts-at-rs-12-990","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Realme 2 Pro की कीमत में हुई कटौती, दो वेरियंट हुआ सस्ता","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
Realme 2 Pro की कीमत में हुई कटौती, दो वेरियंट हुआ सस्ता
चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी ने अपने स्मार्टफोन रियमली 2 प्रो की कीमत में कटौती कर दी है। रियलमी 2 को अब 1,000 रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है। बता दें कि यह कटौती रियलमी 2 प्रो के 4 जीबी रैम व 6 जीबी रैम दोनों वेरियंट में हुई है। वहीं 8 जीबी रैम वाला वेरियंट अभी भी पुरानी कीमत में मिल रहा है। गौरतलब है कि Realme 2 Pro को पिछले साल सितंबर में भारत में लॉन्च किया गया था।
2 of 4
Realme 2 Pro
कटौती के बाद Realme 2 Pro की कीमत
रियलमी 2 प्रो के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 12,990 रुपये हो गई है, वहीं 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 14,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। बता दें कि भारत में लॉन्चिंग के समय इन दोनों वेरियंट की कीमत क्रमशः 13,990 रुपये और 15,990 रुपये थी।
3 of 4
Realme 2 Pro
Realme 2 Pro में 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 2340x1080 पिक्सल है। इसके अलावा इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रगैन 660 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में डुअल रियर कैमरा मिलेगा जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.7 है और दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f1/2.8 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Realme 2 Pro
वहीं फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। फ्रंट कैमरे के साथ एआई का सपोर्ट और 2.0 ब्यूटी मोड मिलेगा। फोन में फेस अनलॉक के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसके अलावा इस फोन में एंड्रॉयड ओरियो 8.1 आधारित ColorOS 5.2 ओएस मिलता है। साथ ही इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट और 3500mAh की बैटरी दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।