फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

5,999 रुपये वाले इस शानदार फोन को खरीदने का आज मौका

Fri, 31 May 2019 11:24 AM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Fri, 31 May 2019 11:24 AM IST
विज्ञापन
Realme C2 Flash Sale Today From Flipkart, Know Price And Specification
realme c2 - फोटो : Flipkart

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी और ओप्पो के सब-ब्रांड रियलमी ने कुछ दिन पहले ही Realme C2 को बजट स्मार्टफोन की तलाश करने वालों के लिए लॉन्च किया है। रियलमी सी2 की आज यानि 30 मई 2019 को फिर से फ्लैश सेल है। रियलमी सी2 को आज दोपहर 12 फ्लिपकार्ट और रियलमी की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। यह फोन डायमंड ब्लैक और डायमंड ब्लू कलर वेरियंट में मिलेगा।

Realme C2 Flash Sale Today From Flipkart, Know Price And Specification
Realme C2 - फोटो : Flipkart

Realme C2 की कीमत और स्पेसिफिकेशन
फोन की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो रियलमी सी2 में आपको 6.1 इंच एचडी प्लस मिलेगी। इसके अलावा इसमें 2 जीबी और 3 जीबी रैम के साथ 16 और 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। इसके अलावा इस फोन में रियर कैमरा 13MP+2MP का और फ्रंट कैमरा 5MP है। प्रोसेसर की बात करें तो रियलमी सी2 में मीडियाटेक का ऑक्टाकोर  हीलियो पी22 प्रोसेसर है और इसमें एंड्रॉयड पाई 9.0 दिया गया है।

Realme C2 Flash Sale Today From Flipkart, Know Price And Specification
Realme C2 - फोटो : Flipkart

इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है और पावर देने के लिए इस फोन में 4,000mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको डुअल 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ, वाई-फाई और 3.5एमएम के हेडफोन जैक जैसे फीचर्स मिलेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Realme C2 Flash Sale Today From Flipkart, Know Price And Specification
Realme C2 - फोटो : Flipkart

इस फोन के 2GB RAM/16GB वेरियंट की 5,999 रुपये और 3GB RAM/32GB वेरियंट की कीमत 7,999 रुपये है। इस फोन को आप ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं। फोन के साथ बॉक्स में आपको चार्जिंग केबल, एडाप्टर के साथ मोबाइल कवर भी मिलेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed