भारत में बिकने वाला सबसे सस्ता 48 मेगापिक्सल कैमरे वाला फोन आज यानि 30 मई की आधी रात (12:01 बजे से) से आप बिना फ्लैश सेल खरीदा जा सकेगा। इसके लिए आपको फ्लैश सेल का इंतजार नहीं करना होगा। जी हां, हम बात कर रहे हैं शाओमी रेडमी नोट 7एस की जो कि भारत में 48 मेगापिक्सल कैमरे के साथ बिकने वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। Redmi Note 7S की फ्लैश सेल खत्म होने की जानकारी कंपनी ने ट्वीट करके दी है।
अब बिना फ्लैश सेल कभी भी खरीद सकेंगे 48MP कैमरे वाला सबसे सस्ता फोन, यहां जानें सबकुछ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Redmi Note 7S की स्पेसिफिकेशन
रेडमी नोट 7एस में 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2340×1080 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 512 जीपीयू, 3GB/4GB रैम और 32GB/64GB की स्टोरेज मिलेगी। इस फोन में एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित MIUI 10 मिलेगा। स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
Redmi Note 7S का कैमरा
फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का f/1.8 अपर्चर वाला और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं इस फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ आपको PDAF, इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन (EIS) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सपोर्ट के साथ पोट्रेट मोड मिलेगा। फ्रंट कैमरे के साथ फेस अनलॉक मिलेगा।
Redmi Note 7S की बैटरी और कनेक्टिविटी
इस फोन में 4000 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, GPS/ A-GPS, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा। इस फोन के पीछे आपको फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। फोन में हाईब्रिड सिम कार्ड स्लॉट मिलेगा। ऐसे में आप एक बार में दो सिम कार्ड या फिर एक सिम के साथ एक मेमोरी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे।
Redmi Note 7S के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 10,999 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 12,999 रुपये है। यह फोन ओनिक्स ब्लैक, रूबी रेड और सफायर ब्लू कलर वेरियंट में मिलेगा। इस फोन को एमआई होम, फ्लिपकार्ट और MI.COM से खरीदा जा सकता है।