फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Realme Narzo 60x Vs Galaxy F14: सबसे कम कीमत वाले दो दमदार 5G फोन, कौन मारेगा बाजी? जानें सभी डिटेल्स

Thu, 07 Sep 2023 10:33 AM IST
विशाल मैथिल टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विशाल मैथिल Updated Thu, 07 Sep 2023 10:33 AM IST
विज्ञापन
Realme Narzo 60 x Vs Galaxy F14 which 5g phone is best under 13000 know all comparison
Realme Narzo 60x Vs Galaxy F14 - फोटो : अमर उजाला

रियलमी ने एक दिन पहले ही ( 6 सितंबर को) भारत में अपने नए फोन Realme Narzo 60x 5G को लॉन्च किया है। फोन 13 हजार से भी कम कीमत में आता है। कीमत के हिसाब से फोन को काफी दमदार कहा जा रहा है। फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+ प्रोसेसर और 6.72 इंच फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले का सपोर्ट है। लगभग इसी कीमत पर Samsung Galaxy F14 भी आता है। दोनों ही फोन काफी दमदार फीचर्स से लैस हैं। चलिए जानते हैं आपके लिए कौन-सा फोन बेस्ट है। 

Realme Narzo 60 x Vs Galaxy F14 which 5g phone is best under 13000 know all comparison
Realme Narzo 60x Vs Galaxy F14 - फोटो : Realme
Realme Narzo 60x Vs Galaxy F14: डिस्प्ले और डिजाइन 

Realme Narzo 60x में 6.72 इंच फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 680 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। वहीं Samsung Galaxy F14 5G में 6.6 इंच का फुल एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले पैनल मिलता है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। 

Realme Narzo 60 x Vs Galaxy F14 which 5g phone is best under 13000 know all comparison
Realme Narzo 60x Vs Galaxy F14 - फोटो : Samsung

Realme Narzo 60x Vs Galaxy F14: प्रोसेसर और स्टोरेज 
Realme Narzo 60x में एंड्रॉयड 13 आधारित रियलमी यूआई 4.0 मिलता है। फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+ प्रोसेसर है और इसे 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज से लैस किया गया है। Galaxy F14 5G को 5nm वाले Exynos 1330 प्रोसेसर से लैस किया गया है। फोन में एंड्रॉयड 13 आधारित OneUI 5.0 मिलता है। फोन में कंपनी ने चार साल के सिक्योरिटी अपडेट के साथ दो साल के लिए OS अपग्रेड देने का वादा किया है। Samsung Galaxy F14 5G में 6 जीबी तक रैम के साथ 128 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। रैम को 12 जीबी तक वर्चुअली बढ़ाया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Realme Narzo 60 x Vs Galaxy F14 which 5g phone is best under 13000 know all comparison
Realme Narzo 60x Vs Galaxy F14 - फोटो : Realme
Realme Narzo 60x Vs Galaxy F14: कैमरा 

Realme Narzo 60x के साथ डुअल रियर कैमरा मिलता है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मिलता है। फोन में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर मिलता है। वहीं सैमसंग गैलेक्सी F14 5G के साथ भी डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल और सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मिलता है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 

विज्ञापन
Realme Narzo 60 x Vs Galaxy F14 which 5g phone is best under 13000 know all comparison
Realme Narzo 60x Vs Galaxy F14 - फोटो : Samsung

Realme Narzo 60x Vs Galaxy F14: बैटरी 
Realme Narzo 60x में 33W वायर्ड SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है। सिक्योरिटी के लिए फोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। यह 5जी, 4जी, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाइप-सी 2.0 पोर्ट कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करता है। Galaxy F14 5G में 6,000 एमएएच की बड़ी बैटरी और 25 वाट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। हालांकि, बॉक्स के साथ चार्जर नहीं मिलता है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट का सपोर्ट मिलता है। फोन के साथ सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। 

कुल मिलाकर दोनों ही फोन कई दमदार फीचर्स से लैस हैं। Realme Narzo 60x में बड़ी डिस्प्ले, फास्ट प्रोसेसर और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है, जबकि बड़ी बैटरी और 13 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे के मामले में Galaxy F14 आगे है। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed