फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Realme X की पहली सेल आज, मिलेगा 48 मेगापिक्सल का कैमरा

Wed, 24 Jul 2019 11:30 AM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Wed, 24 Jul 2019 11:30 AM IST
विज्ञापन
Realme X first Sale in India Today: Check Price, Sale Offers, Specifications
Realme X smartphone India

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी ने कुछ दिन पहले ही भारत में अपना नया स्मार्टफोन Realme X पेश किया है। इस फोन की आज यानी 24 जुलाई को पहली सेल है। Realme X को आज दोपहर 12 बजे रियलमी की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। आपको बता दें कि इससे पहले 18 जुलाई को कंपनी ने फैन्स के लिए Hate-to-Wait सेल का आयोजन किया था जिसमे इस फोन की सेल हुई थी।

Realme X first Sale in India Today: Check Price, Sale Offers, Specifications
Realme X Spiderman Edition - फोटो : realme

Realme X की स्पेसिफिकेशन
फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित कलर ओएस 6.0 मिलेगा। इसके अलावा इसमें 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल होगा। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का सपोर्ट मिलेगा। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। प्रोसेसर की बात करें, तो Realme X में क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर मिलेगा। इसमें 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।

Realme X first Sale in India Today: Check Price, Sale Offers, Specifications
Realme X - फोटो : Flipkart

Realme X का कैमरा
जहां तक कैमरे का सवाल है, तो Realme X में डुअल रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें एक कैमरा f/1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का है, वहीं दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। फोन में 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप फ्रंट कैमरा है, जिसका अपर्चर f/2.0 है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Realme X first Sale in India Today: Check Price, Sale Offers, Specifications
realme x - फोटो : Flipkart

Realme X की बैटरी और कनेक्टिविटी
इस फोन में 3,765mAh की बैटरी दी गई है, जो फास्ट चार्जिंग VOOC 3.0 को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, डॉल्बी एटम ऑडियो, 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5 और जीपीएस का सपोर्ट मिलेगा। 

विज्ञापन
Realme X first Sale in India Today: Check Price, Sale Offers, Specifications
realme x - फोटो : realme

Realme X की शुरुआती कीमत 16,999 रुपये है। इस कीमत में 4GB+128GB स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। वहीं इस फोन के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 19,999 रुपये है। फोन की बिक्री 24 जुलाई से फ्लिपकार्ट से होगी। वहीं इस फोन का मास्टर एडिशन (ऑनियन एंड गार्लिक) भी पेश किया है, जिसकी कीमत 19,999 रुपये है। इसके अलावा स्पाइडरमैन एडिशन की कीमत 20,999 रुपये है। यह फोन 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed