फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Republic Day 2021: भारत के टॉप-5 सुपर कंप्यूटर जिनका लोहा मानती है दुनिया

Mon, 25 Jan 2021 06:29 PM IST
प्रदीप पाण्डेय टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Mon, 25 Jan 2021 06:29 PM IST
विज्ञापन
Republic Day 2021 Top 5 Supercomputers of India
Top 5 Supercomputers of India - फोटो : amarujala

जब भी आजादी के जश्न की बात होती तब देश की सुरक्षा घेरा की बात जरूर होती है। पहले देश की सुरक्षा के लिए हथियारों की बात होती थी, लेकिन लड़ाई सिर्फ हथियारों की नहीं, बल्कि वर्चुअल (साइबर) तौर पर भी होने लगी है। आज जितनी मजबूती सीमा पर चाहिए, उतनी ही मजबूती साइबर वर्ल्ड में भी चाहिए। आइए इस गणतंत्र दिवस के खास मौके पर हम भारत के उन टॉप-5 सुपर कंप्यूटर के बारे में जानते हैं जिनका लोहा पूरी दुनिया मानती है।

Republic Day 2021 Top 5 Supercomputers of India
Param Yuva 2 - फोटो : C-DAC

परम युवा 2 सुपर कंप्यूटर को पुणे में सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (C-DAC) में रखा गया है। इसे इंटेल ने तैयार किया है और दुनिया के टॉप 500 सुपर कंप्यूटर की लिस्ट में इसे 251वां स्थान प्राप्त हुआ है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें इंटेल का 221 Xeon E5-2670 नॉड्स हैं और इसमें कुल 200TB की स्टोरेज है। इसमें 26520 को-प्रोसेसर कोर हैं। परम युवा 2 का इस्तेमाल जैव सूचना विज्ञान, अंतरिक्ष, मौसम पूर्वानुमान, भूकंपीय डाटा विश्लेषण, एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, वैज्ञानिक अनुसंधान और दवा के क्षेत्र में होता है। इस कंप्यूटर को नेशनल नॉलेज नेटवर्क के माध्यम से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के साथ भी जोड़ा जा सकता है और हाई-स्पीड डाटा ट्रांसफर हो सकता है।

Republic Day 2021 Top 5 Supercomputers of India
iit delhi supercomputer - फोटो : iit delhi

आईआईटी दिल्ली के कैंपस में भारत का सबसे तेज सुपर कंप्यूटर है। इस सुपर कंप्यूटर में जो ग्राफिक्स है वह दुनिया के कुछ चुनिंदा कंप्यूटर्स में ही है। इसके लिए आईआईटी दिल्ली NVIDIA के साथ काम भी कर रहा है। इस कंप्यूटर को दुनिया के टॉप 500 सुपर कंप्यूटर की लिस्ट में 166वां स्थान प्राप्त हुआ है। इसकी स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें HP ProLiant XL230a सर्वर और HP ProLiant XL250a Gen9 सर्वर है जिसे NVIDIA के K40M GPU कार्ड का सपोर्ट मिला है। इसमें कुल 1.5PB की स्टोरेज है। इसमें कुल 322 ग्राफिक्स कार्ड हैं जो कि NVIDIA के टेस्ला मॉडल K40M हैं। इस सुपर कंप्यूटर का इस्तेमाल जीव विज्ञान, नैनो सिस्टम, वायुमंडलीय विज्ञान और जैव सूचना विज्ञान के क्षेत्र में शोध के लिए होता है। इसके अलावा इसका इस्तेमाल सिस्टम डाटा एनालिटिक्स, डीप लर्निंग, कंप्यूटेशनल फिजिक्स, केमिस्ट्री, कम्प्यूटेशनल फ्लूइड डायनामिक्स और मैटेरियल साइंस के क्षेत्र में अध्ययन के लिए भी होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Republic Day 2021 Top 5 Supercomputers of India
TIFR Colour Boson - फोटो : ExtremeTech

यह सुपर कंप्यूटर टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च फैसिलिटी में रखा गया है। इस सुपर कंप्यूटर को हैदराबाद में तैयार किया गया है और दुनिया के टॉप 500 सुपर कंप्यूटर की लिस्ट में इसे 145वां स्थान हासिल हुआ है। इसकी स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें इंटेल का Xeon E5-2680 प्रोसेसर है और ग्राफिक्स के लिए इसमें NVIDIA Tesla K20x GPU है। इसमें कुल 1.1PB की स्टोरेज है। इसमें भी लाइनक्स ऑपरेटिंग सिस्टम है। इसका इस्तेमाल सैद्धांतिक भौतिकी और क्वांटम क्रोमोडायनामिक्स पर आधारित रिसर्च के लिए होता है। इसके जरिए ब्रह्मांड के बारे में जानकारी मिलती है।

विज्ञापन
Republic Day 2021 Top 5 Supercomputers of India
Aaditya (IBM/Lenovo System) - फोटो : Indian Institute of Tropical Meteorology

आदित्य नाम का सुपर कंप्यूटर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल पुणे में है। यहां का मौसम विज्ञान विभाग भारत का सबसे सटीक मौसम विज्ञान विभाग है। आईबीएम के इस सुपर कंप्यूटर को दुनिया के टॉप 500 सुपर कंप्यूटर की लिस्ट में 116वां स्थान हासिल हुआ है। इस सुपर कंप्यूटर के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें Intel Xeon Haswell E5-2670 2.6GHZ वाला प्रोसेसर है और इसमें 15 टीबी रैम दिया गया है। इसमें Linux ऑपरेटिंग सिस्टम काम करता है। इस सुपर कंप्यूटर का इस्तेमाल मौसम के बारे में जानकारी जुटाने के लिए होता है। मानसून के लिए वर्षा चक्रों की भविष्यवाणी करने और वायु गुणवत्ता के पूर्वानुमान के बारे में यह सटीक डाटा देता है। देश में मौसम का पूर्वानुमान यह कंप्यूटर लगाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed