फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Samsung Galaxy A80 की पहली सेल आज, इसमें है रोटेटिंग कैमरा

Thu, 01 Aug 2019 10:40 AM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Thu, 01 Aug 2019 10:40 AM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy A80 sale starts in India today know price and specifications
Samsung Galaxy A80 - फोटो : amar ujala

सैमसंग के पहले और दुनिया के दूसरे रोटेटिंग कैमरे वाले स्मार्टफोन गैलेक्सी ए80 (Galaxy A80) की सेल आज यानी 1 अगस्त से भारत में शुरू हो रही है। बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी ए80 को पिछले महीने भारत में लॉन्च किया गया था और इसके लिए प्री-ऑर्डर पहले से हो रहा था। सैमसंग गैलेक्सी ए80 को अब सैमसंग की वेबसाइट, ऑफलाइन स्टोर और प्रमुख ई-कॉमर्स साइट से खरीदा जा सकेगा।

Samsung Galaxy A80 sale starts in India today know price and specifications
Samsung Galaxy A80 - फोटो : Samsung

Samsung Galaxy A80 की कीमत और लॉन्चिंग ऑफर्स
भारत में गैलेक्सी ए80 की कीमत 47,990 रुपये है और यह फोन सिर्फ 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। गैलेक्सी ए80 एंजल गोल्ड, घोस्ट व्हाइट और फैंटम ब्लैक कलर वेरियंट में खरीदा जा सकेगा। लॉन्चिंग ऑफर्स की बात करें तो यदि आप सिटी बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको पांच फीसदी का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा 3,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है।

Samsung Galaxy A80 sale starts in India today know price and specifications
Samsung Galaxy A80 - फोटो : amazon

सैमसंग गैलेक्सी ए80 की स्पेसिफिकेशन

फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित सैमसंग का 'वन यूआई' दिया गया है। गैलेक्सी ए80 में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है और आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। डिस्प्ले में कोई नॉच नहीं दी गई है। इसके अलावा इस फोन में क्वॉलकॉम का हाल ही में लॉन्च हुआ नया प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 730G दिया है, जो कि एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है और इसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.2GHz है। फोन में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy A80 sale starts in India today know price and specifications
Samsung Galaxy A80 - फोटो : amazon

सैमसंग गैलेक्सी ए80 का कैमरा

फोन में रोटेटिंग ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है और अपर्चर f/2.0 है, वहीं दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा कैमरा 3डी कैमरा है। सेल्फी के लिए कमांड देने पर अपने आप ही तीनों कैमरे रोटेटिंग अंदाज में ऊपर की तरफ आएंगे। सेल्फी के लिए भी रियर कैमरा का ही इस्तेमाल होगा।

विज्ञापन
Samsung Galaxy A80 sale starts in India today know price and specifications
battery - फोटो : amazon

सैमसंग गैलेक्सी ए80 की कनेक्टिविटी

फोन में डुअल सिम सपोर्ट, 4जी VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ मिलेगा। साथ ही, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। इस फोन में 3700mAh की बैटरी मिलेगी, जो 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इन सबके अलावा फोन में बिक्सबी, सैमसंग, सैमसंग हेल्थ और सिक्योरिटी के लिए सैमसंग नॉक्स का सपोर्ट मिलेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed