कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग (Samsung) ने हाल ही में मुड़ने वाले स्मार्टफोन गैलेक्सी फोल्ड (Samsung Galaxy Fold) को लॉन्च किया था। ग्राहक इस फोन को आज यानी 4 अक्टूबर से प्री-बुक कर सकेंगे। इस फोन में 7.3 इंच का फोल्डेबल स्क्रीन, प्रोसेसर और शानदार कैमरा दिया गया है। साथ ही कंपनी गैलेक्सी फोल्ड को 20 अक्टूबर से ग्राहकों तक डिलीवर करेगी। इसके अलावा गैलेक्सी फोल्ड को सैमसंग के ऑफलाइन स्टोर से भी प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। वहीं, इस फोन की कीमत 1,64,999 रुपये है।
Samsung Galaxy Fold की प्री-बुकिंग शुरू, किताब की तरह मुड़ जाता है यह फोन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Samsung Galaxy Fold से जु़ड़ी जानकारी
कंपनी ने इस फोन की अप्रैल में होने वाली लॉन्चिंग को टाल दिया था, क्योंकि इस फोन के डिस्प्ले में खामियां आई थी। ग्राहकों को इस फोन के साथ मुफ्त में वायरलैस गैलेक्सी बड्स यानी ईयरफोन्स मिलेंगे। वहीं, यह फोन लोगों के लिए Cosmos Black कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध है।
Samsung Galaxy Fold की स्पेसिफिकेशन
कंपनी ने इस फोन में 7.3 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1536x2152 पिक्सल है। फोल्ड होने के बाद इस फोन की स्क्रीन का साइज 4.6 इंच का हो जाता है, जिसका रिजॉल्यूशन 840x1960 पिक्सल है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए 12 जीबी रैम के साथ 512 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। साथ ही इस फोन को एंड्रॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम और ऑक्टाकोर एसओसी का सपोर्ट मिला है।
Samsung Galaxy Fold का कैमरा
यूजर्स को गैलेक्सी फोल्ड में कुल 6 कैमरा सेंसर मिलेंगे। साथ ही इस फोन को ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल, 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मौजूद है। वहीं, कंपनी ने इस फोन में शानदार सेल्फी के लिए 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। दूसरी तरफ जब इस फोन को अनफोल्ड किया जाएगा, तो ग्राहकों इसमें 10 और 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।
Samsung Galaxy Fold की बैटरी
कनेक्टिविटी के लिहाज से कंपनी ने इस फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा ग्राहकों को 4,380 एमएएच की बैटरी मिलेगी, जो पावर शेयर फीचर से लैस होगी। इस फोन में वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट है।