फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सैमसंग गैलेक्सी एम20 और गैलेक्सी एम10 की फ्लैश सेल आज, जियो देगा डबल डाटा

Tue, 19 Feb 2019 10:51 AM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Tue, 19 Feb 2019 10:51 AM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy M20 And Galaxy M10 Flash Sale Today Via Amazon and samsung store
Samsung Galaxy M20 And Galaxy M10

सैमसंग इंडिया के नए स्मार्टफोन सैमसंग Galaxy M20 और M10 की आज एक बार फिर से फ्लैश सेल है। इन दोनों फोन को आज यानि 19 फरवरी को दोपहर 12 बजे अमेजॉन और सैसंग के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा। गैलेक्सी एम10 और गैलेक्सी एम20 रिव्यू सैमसंग के पहले ऐसे स्मार्टफोन हैं जिनमें वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दी गई है। Galaxy M20 और M10 का खासियतों की बात करें तो इन दोनों फोन में आपको वॉटरड्रॉप नॉच वी इनफिनिटी डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा दोनों फोन में डुअल रियर कैमरा मिलेगा। 

Samsung Galaxy M20 And Galaxy M10 Flash Sale Today Via Amazon and samsung store
Galaxy M10

सैमसंग गैलेक्सी एम10 की कीमत और स्पेसिफिकेशन
सैमसंग गैलेक्सी एम10 में 6.2 इंच की HD+ इनफिनिटी वी डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा इस फोन में सैमसंग का ऑक्टाकोर एक्सिनॉज 7870 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा यह फोन 2 जीबी व 3 जीबी रैम वेरियंट और 16 जीबी व 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। सैमसंग गैलेक्सी एम10 के कैमरे की बात करें तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का वाइंड एंगल है। 
 

Samsung Galaxy M20 And Galaxy M10 Flash Sale Today Via Amazon and samsung store
Galaxy M10

वहीं फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। दोनों कैमरे के साथ फ्लैश लाइट मिलेगी। इस फोन में 3400 एमएएच की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा। इस फोन में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं मिलेगा, इसके बदले आपको फेस अनलॉक मिलेगा। सैमसंग गैलेक्सी एम10 की कीमत की बात करें तो 2GB+16GB की कीमत 7,990 रुपये और 3GB+32GBM वेरियंट की कीमत 8,990 रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy M20 And Galaxy M10 Flash Sale Today Via Amazon and samsung store
Samsung Galaxy M20 Review

सैमसंग गैलेक्सी एम20 की कीमत और स्पेसिफिकेशन
सैमसंग गैलेक्सी एम20 में 6.3 इंच की फुल HD+ इनफिनिटी वी डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा इस फोन में सैमसंग का ऑक्टाकोर एक्सिनॉज 7904 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा यह फोन 3 जीबी व 4 जीबी रैम वेरियंट और 32 जीबी व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। सैमसंग गैलेक्सी एम10 के कैमरे की बात करें तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का वाइंड एंगल है।

विज्ञापन
Samsung Galaxy M20 And Galaxy M10 Flash Sale Today Via Amazon and samsung store
Samsung Galaxy M20 Review - फोटो : amar ujala

वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। दोनों कैमरे के साथ फ्लैश लाइट मिलेगी। इस फोन में 5000 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके साथ 15 वॉट का फास्ट चार्जर भी मिलेगा। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा। इस फोन में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ फेस अनलॉक भी मिलेगा। सैमसंग गैलेक्सी एम20 की कीमत की बात करें तो 3GB+32GB वेरियंट की कीमत 10,990 रुपये और 4GB+64GBM वेरियंट की कीमत 12,990 रुपये है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed