फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Smart Tv: 15,000 रुपये से कम कीमत वाले बेस्ट स्मार्ट टीवी, यहां देखें लिस्ट

Tue, 26 May 2020 02:55 PM IST
अजय वर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय वर्मा Updated Tue, 26 May 2020 02:55 PM IST
विज्ञापन
Smart tv under 15000 including realme smart tv and Mi LED Smart TV 4A Pro know price and specs in hindi
smart tv - फोटो : amar ujala

आजकल छोटी-बड़ी टेक कंपनियां ज्यादा-से-ज्यादा ग्राहकों को लुभाने के लिए किफायती कीमत में शानदार एलईडी स्मार्ट टीवी लॉन्च कर रही हैं। यही वजह है कि अब भारतीय इलेक्ट्रॉनिक बाजार में स्मार्ट टीवी की बाढ़ आ गई है। अगर ऐसे में आप भी अपने लिए कम कीमत में बेहतर स्मार्ट टीवी खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो हम आपके लिए कुछ खास विकल्प लेकर आए हैं। इन सभी स्मार्टफोन की कीमत 15,000 रुपये से कम है। आइए इन स्मार्ट टीवी पर डालते हैं एक नजर...

Smart tv under 15000 including realme smart tv and Mi LED Smart TV 4A Pro know price and specs in hindi
Realme Smart TV - फोटो : Realme

Realme Smart Tv

रियलमी ने हाल ही में अपना पहला स्मार्ट टीवी लॉन्च किया है। इस स्मार्ट टीवी की शुरुआती कीमत 12,999 रुपये है। आपको इस टिवी में 32 इंच का डिस्प्ले, स्टैंडर्ड, विविड, स्पोर्ट, मूवी, गेम और एनर्जी सेविंग जैसे 7 डिस्प्ले मोड का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा इस स्मार्ट टीवी में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए 1.1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर कॉर्टेक्स ए53 मीडियाटेक प्रोसेस के साथ 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज दी गई है।

Smart tv under 15000 including realme smart tv and Mi LED Smart TV 4A Pro know price and specs in hindi
motorola tv - फोटो : Twitter

Motorola Smart Tv 
मोटोरोला ने पिछले साल ही इस स्मार्ट टीवी को लॉन्च किया था। आप इस स्मार्ट टीवी को 13,999 रुपये में खरीद सकते है। आपको इसमें 32 इंच का डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 1366 x 768 पिक्सल है। इस टीवी में शानदार परफॉर्मेंस के लिए एंड्रॉयड (गूगल असिस्टेंट और क्रोमकास्ट इन-बिल्ट) का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा आप इस स्मार्ट टीवी में नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, हॉटस्टार और यूट्यूब के वीडियो देख सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Smart tv under 15000 including realme smart tv and Mi LED Smart TV 4A Pro know price and specs in hindi
Mi LED Smart TV 4A PRO - फोटो : Flipkart

Mi 4A PRO Smart Tv 
इस स्मार्ट टीवी को 12,499 रुपये की कीमत के साथ खरीदा जा सकेगा। फीचर्स की बात करें तो आपको इसमें 32 इंच का डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 1366 x 768 पिक्सल है। इसके अलावा इस टीवी में शानदार परफॉर्मेंस के लिए एंड्रॉयड (गूगल असिस्टेंट और क्रोमकास्ट इन-बिल्ट) का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, आप इस टीवी में हॉटस्टार और यूट्यूब की वीडियो देख सकेंगे।

विज्ञापन
Smart tv under 15000 including realme smart tv and Mi LED Smart TV 4A Pro know price and specs in hindi
Blaupunkt GenZ - फोटो : flipkart

Blaupunkt GenZ
इस स्मार्ट टीवी को सिर्फ 9,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकेगा। आपको इस स्मार्ट टीवी में 32 इंच का डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 1366 x 768 पिक्सल है। इसके अलावा इस स्मार्ट टीवी में बेहतर साउंड के लिए 30 वॉट के स्पीकर दिए गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed