स्मार्टफोन ब्रांड टेक्नो ने भारतीय बाजार में दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं जिनमें Tecno Spark Go और Tecno Spark 4 Air शामिल हैं। इन दोनों फोन की खासियतों की बात करें तो इनमें 6.1 इंच की वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है। इसके अलावा इन दोनों फोन में नॉच डिस्प्ले होने के बाद भी फ्रंट में एलईडी फ्लैश लाइट दी गई है। आइए जानते हैं इन दोनों फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन...
Tecno ने भारत में लॉन्च किए दो 'सस्ते' स्मार्टफोन, नॉच डिस्प्ले के साथ मिलेगी फ्रंट फ्लैश लाइट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Tecno Spark Go और Tecno Spark 4 Air की कीमत और उपलब्धता
Tecno Spark Go की भारत में कीमत 5,499 रुपये है और यह फोन सिर्फ 2 जीबी रैम के साथ 16 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। वहीं Tecno Spark 4 Air की कीमत 6,999 रुपये है और यह फोन 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। दोनों फोन नीबूला ब्लैक और रॉयल पर्पल कलर वेरियंट में मिलेगी। फोन की बिक्री देशभर के 35,000 ऑफलाइन स्टोर से शुरू हो गई है। लॉन्चिंग ऑफर के तहत कंपनी 799 रुपये की कीमत वाला ब्लूटूथ इयरपीस फ्री में दे रही है।
Tecno Spark Go की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित HiOS 5 मिलेगा। इसके अलावा फोन में 6.1 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इस फोन में मीडियाटेक का 2.0GHz का हीलियो A22 क्वॉडकोर प्रोसेसर मिलेगा। इसमें 2 जीबी रैम के साथ 16 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
Tecno Spark Go का कैमरा
इस फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और इसके साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का सपोर्ट दिया गया है। रियर कैमरे के साथ आपको एआई एचडीआर, बोकेह, ब्यूटी मोड और 4X डिजिटल जूम जैसे फीचर्स मिलेंगे। फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा जिसके साथ फेस अनलॉक का भी सपोर्ट मिलेगा। दोनों कैमरे के साथ आपको फ्लैश लाइट मिलेगी जिसे आप अपनी जरूरत के हिसाब से कम या ज्यादा कर सकेंगे।
Tecno Spark Go की बैटरी और कनेक्टिविटी
टेक्नो स्पार्क गो में 3000 एमएएच की बैटरी है। बैटरी फोन के बॉक्स में अलग से मिलेगी। फोन के बैक कवर को निकालकर आप बैटरी को लगा सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4जी एलटीई जीपीएस, ब्लूटूथ, वाई-फाई और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक जैसे फीचर्स मिलते हैं।