फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत के टॉप 5 सुपर कंप्यूटर्स, एक में लगे हैं 1,500 प्रोसेसर, जानें कहां होता है इस्तेमाल

Mon, 29 Jul 2019 08:14 AM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Mon, 29 Jul 2019 08:14 AM IST
विज्ञापन
Top 5 Supercomputers From India in TOP500 project List
Top 5 Supercomputers From India - फोटो : amar ujala

जब भी कंप्यूटर की बात होती है तो हमारे दिमाग में यह ख्याल आता है कि एक ऐसी मशीन जो बिना थके तेजी से और सटीक काम कर सके, लेकिन बात जब सुपर कंप्यूटर्स की होती है तो एक बड़ा सा कंप्यूटर सामने आता है जो पलक झपकते ही लाखों कैलकुलेशन कर सकता है। सुपर कंप्यूटर्स पर पूरी दुनिया में बड़े पैमाने पर काम हो रहा है लेकिन भारत अभी इस मामले में बहुत पीछे है।

loader


अमेरिका के पास हैं 233 सुपर कंप्यूटर्स
केवल अमेरिका में ही कुल 233 सुपर कंप्यूटर्स हैं, जबकि भारत में इनकी संख्या सिर्फ 11 है। वहीं इसमें से 2 कंप्यूटर टॉप 100 की सूची में शामिल हुए हैं। हाल ही में टॉप 500 प्रोजेक्ट नाम की संस्था ने दुनियाभर के 500 टॉप सुपर कंप्यूटर्स की लिस्ट जारी है जिसमें भारत के 11 सुपर कंप्यूटर्स शामिल हैं। बता दें कि टॉप 500 प्रोजेक्ट नाम की संस्था सुपर कंप्यूटर्स के बारे में आंकड़े इकट्ठा करती है। यह संस्था हर दो साल पर सुपर कंप्यूटर्स वाले देश की लिस्ट जारी करती है। तो चलिए आज हम भारत के टॉप 5 सुपर कंप्यूटर्स और उनके इस्तेमाल के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Top 5 Supercomputers From India in TOP500 project List
Supercomputer - फोटो : Ministry of Human Resource Development

भारत के टॉप 5 सुपर कंप्यूटर्स

भारत में सुपर कंप्यूटर्स का इस्तेमाल ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से लेकर मेडिकल और शिक्षा के क्षेत्र में रिसर्च के लिए हो रहा है। भारत के टॉप 5 सुपर कंप्यूटर्स की बात करें तो उसमें सहस्र (क्रे XC40), आदित्य, टीआईएफआर कलर बोसोन, IIT Delhi HPC और परम युवा 2 जैसे सुपर कंप्यूटर्स के नाम सामने आते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
विज्ञापन
विज्ञापन
Top 5 Supercomputers From India in TOP500 project List
SahasraT (Cray XC40) - फोटो : insideHPC

SahasraT (Cray XC40)

सहस्त्र सुपर कंप्यूटर को बंगलूरू में भारतीय विज्ञान संस्थान में सुपर कंप्यूटर शिक्षा और अनुसंधान केंद्र (एसईआरसी) रखा गया है। एसईआरसी विज्ञान और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग में मदद करता है। बता दें कि सहस्त्र को दुनिया के शीर्ष 500 सुपर कंप्यूटर्स की टॉप 500 सूची में 96 वां स्थान हासिल हुआ है। सहस्त्र सुपर कंप्यूटर की खासियतों की बात करें तो इसमें इंटेल का Haswell Xeon E5-2680v3 प्रोसेसर है और ग्राफिक्स के लिए इसमें NVIDIA K40 जीपीयू दिया गया है। इसमें 2.1PB (पेटाबाइट) की स्टोरेज है। इसमें 1500 प्रोसेसर और 44 ग्राफिक्स हैं। इसमें 5600GB की रैम है। यह Linux ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसका इस्तेमाल एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, मौसम विज्ञान की भविष्यवाणियों और ज्योतिषीय क्षेत्र में होता है।
Top 5 Supercomputers From India in TOP500 project List
Aaditya (IBM/Lenovo System) - फोटो : Indian Institute of Tropical Meteorology

Aaditya (IBM/Lenovo System)

आदित्य नाम का सुपर कंप्यूटर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल पुणे में है। यहां का मौसम विज्ञान विभाग भारत का सबसे सटीक मौसम विज्ञान विभाग है। आईबीएम के इस सुपर कंप्यूटर को दुनिया के टॉप 500 सुपर कंप्यूटर की लिस्ट में 116वां स्थान हासिल हुआ है। इस सुपर कंप्यूटर के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें Intel Xeon Haswell E5-2670 2.6GHZ वाला प्रोसेसर है और इसमें 15 टीबी रैम दिया गया है। इसमें Linux ऑपरेटिंग सिस्टम काम करता है। इस सुपर कंप्यूटर का इस्तेमाल मौसम के बारे में जानकारी जुटाने के लिए होता है। मानसून के लिए वर्षा चक्रों की भविष्यवाणी करने और वायु गुणवत्ता के पूर्वानुमान के बारे में यह सटीक डाटा देता है। देश में मौसम का पूर्वानुमान यह कंप्यूटर लगाता है।
विज्ञापन
Top 5 Supercomputers From India in TOP500 project List
TIFR Colour Boson - फोटो : ExtremeTech

TIFR Colour Boson

यह सुपर कंप्यूटर टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च फैसिलिटी में रखा गया है। इस सुपर कंप्यूटर को हैदराबाद में तैयार किया गया है और दुनिया के टॉप 500 सुपर कंप्यूटर की लिस्ट में इसे 145वां स्थान हासिल हुआ है। इसकी स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें इंटेल का Xeon E5-2680 प्रोसेसर है और ग्राफिक्स के लिए इसमें NVIDIA Tesla K20x GPU है। इसमें कुल 1.1PB की स्टोरेज है। इसमें भी लाइनक्स ऑपरेटिंग सिस्टम है। इसका इस्तेमाल सैद्धांतिक भौतिकी और क्वांटम क्रोमोडायनामिक्स पर आधारित रिसर्च के लिए होता है। इसके जरिए ब्रह्मांड के बारे में जानकारी मिलती है।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed