फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दो डिस्प्ले का साथ लांच हुआ Vivo Nex का नया वेरियंट, कीमत व फीचर्स

Sat, 15 Dec 2018 11:38 AM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Sat, 15 Dec 2018 11:38 AM IST
विज्ञापन
Vivo Nex Dual Display Edition Launched in China, Know price and specifications
Vivo Nex Dual Display Edition

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने घरेलू बाजार में अपना नया स्मार्टफोन वीवो नेक्स (Vivo Nex) लांच किया है।  Vivo Nex के साथ कंपनी ने नया प्रयोग करते हुए दो डिस्प्ले दिया है। वीवो नेक्स में एक डिस्प्ले फ्रंट में है और दूसरा पीछे है। इसके अलावा इस फोन में तीन रियर कैमरा दिया गया है। तो आइए इस फोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Vivo Nex Dual Display Edition Launched in China, Know price and specifications
Vivo Nex Dual Display Edition

Vivo Nex डुअल डिस्प्ले एडिशन की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 पर आधारित Funtouch ओएस 4.5 दिया गया है। इसके अलावा फोन में 6.39 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। डिस्प्ले में एमोलेड पैनल दिया गया है। वहीं बैक पैनल पर भी 5.49 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, 10 जीबी रैम व 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है।

 

Vivo Nex Dual Display Edition Launched in China, Know price and specifications
Vivo Nex Dual Display Edition

Vivo Nex की कैमरा
फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें रियर पैनल पर 3 कैमरे हैं जिनमें से एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का f/1.79 अपर्चर वाला, दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का f/1.8 अपर्चर वाला और तीसरा कैमरा 3डी स्टेरियो सेंसर वाला है। इस फोन में फ्रंट कैमरा नहीं दिया गया है, ऐसे में आप रियर कैमरे और डुअल डिस्प्ले की मदद से फोटो क्लिक कर सकेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vivo Nex Dual Display Edition Launched in China, Know price and specifications
Vivo Nex Dual Display Edition

इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसके अलावा फोन में 3500mAh की बैटरी है जो 22.5W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, 3.5एमएम का हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट है।

विज्ञापन
Vivo Nex Dual Display Edition Launched in China, Know price and specifications
Vivo Nex Dual Display Edition

Vivo Nex डुअल डिस्प्ले एडिशन की कीमत और उपलब्धता
वीवो नेक्स डुअल एडिशन की कीमत चीन में 4,998 युआन यानि करीब 52,300 रुपये है। इस फोन के लिए प्री-बुकिंग शुरू हो गई है और इसकी बिक्री 29 दिसंबर से होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed