वीवो ने बाजार में बढ़ रही प्रतिस्पर्धा को देखते हुए अपने तीन स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती कर दी है। वीवो ने जिन स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती की है उनमें वीवो वी9, वीवो एक्स21 और वीवो वाय83 शामिल हैं। बता दें कि वीवो एक्स 21 भारत में लांच होने वाला पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इन फोन की कीमतों में 4 हजार रुपये की कटौती हुई है।
वीवो के इन तीन स्मार्टफोन की कीमतों में हुई 4,000 रुपये तक की कटौती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबसे पहले वीवो एक्स21 की बात करें तो इस फोन की कीमत 35,990 रुपये थी लेकिन अब कटौती के बाद इसकी कीमत 31,990 रुपये हो गई है। इस फोन में 6.28 इंच की डिस्प्ले, इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज है। फोन में डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है, वहीं फ्रंट कैमरा 12 मेगापिक्सल का है। इस फोन में 3200mAh की बैटरी है।
इस फोन की कीमत अब 18,990 रुपये हो गई है जो कि पहले कटौती के बाद 20,990 रुपये थी। इस फोन को 22,990 रुपये की कीमत पर भारत में लांच किया गया था। फोन के फीचर्स की बात करें तो Vivo V9 में एंड्रॉयड ओरियो 8.1, 6.3 इंच की फुल एचडी+ IPS डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। जहां तक कैमरे का सवाल है तो इसमें आईफोन x टाइप का ही वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 24 मेगापिक्सल का है जिसमें फेस ब्यूटी और एआई स्टीकर्स का सपोर्ट मिलेगा। इसमें 3260mAh की बैटरी है।
वीवो वाय83
Vivo Y83 की भारत में कीमत 14,990 रुपये थी जो अब 13,990 रुपये हो गई है। फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.0, 6.22 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक का ऑक्टाकोर हीलियो P20 प्रोसेसर है। फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कैमरे के साथ आर्टिफिशियल फेस ब्यूटी, प्रोट्रेट, लाइव फोटो और ग्रुप सेल्फी जैसे फीचर्स मिलेंगे। फोन में 32 जीबी की स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। वीवो वाय83 में 3260mAh की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ और फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।