अगर आपका भी काम 4 जीबी रैम वाले स्मार्टफोन से नहीं चल रहा है तो यह खबर आपके लिए है, क्योंकि इस रिपोर्ट में हम 8 ऐसे स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे जिनमें 6 जीबी तक रैम मिलती है और ये फोन भारत में भी उपलब्ध हैं। तो आइए देखते हैं 6 जीबी रैम के साथ भारत में मिलने वाले 8 स्मार्टफोन की लिस्ट जिनकी कीमत 20 हजार रुपये तक है।
6GB रैम के साथ भारत में मिलने वाले 8 स्मार्टफोन, कीमत 20,000 रुपये से कम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसुस जेनफोन मैक्स प्रो एम1
आसुस जेनफोन मैक्स प्रो एम1 के 6 जीबी रैम वेरियंट की कीमत 14,999 रुपये है। इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो 8.1, 5.99 इंच की फुल एचडी + डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2160 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इसके अलावा फोन में ऑक्टाकोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 GPU है। फोन में रियर पर डुअल कैमरा सेटअप है जिसमें एक लेंस 13 मेगापिक्सल और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। दोनों कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट मिलेगी। फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 10 वॉट का चार्जर मिलेगा।
रेडमी नोट 5 प्रो में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का है। फोन के रियर और फ्रंट दोनों कैमरे के साथ ब्यूटी 4.0 फीचर मिलेगा जिसकी मदद से आप आसानी से फोटो की शानदार एडिटिंग कर सकेंगे। इस फोन में 5.99 इंच की डिस्प्ले होगी। इसके अलावा फोन में 4000 एमएएच की बैटरी, एंड्रॉयड नूगट 7.0, फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर होगा। Redmi Note 5 Pro के 4GB/64GB वेरियंट की कीमत 14,999 रुपये और 6GB/64GB वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये है।
इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1, 6 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, 2 गीगाहर्ट्ज का मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर है। फोन के 6GB रैम/128GB स्टोरेज के वेरियंट की कीमत 13,990 रुपये है। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर और 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। रियर कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट मिलेगी। कंपनी का कहना है कि रियलमी 1 में ओप्पो एआई ब्यूटी 2.0 फीचर दिया गया है। हालांकि फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है। वहीं मेमोरी कार्ड के लिए अलग से स्लॉट मिलेगा। इसके अलावा फोन में 3410 एमएएच की बैटरी, डुअल 4G VoLTE सपोर्ट मिलेगा।
इस फोन में 5.2 इंच आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले, 2.2 गीगाहर्ट्ज का स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 508 जीपीयू है। फोन के स्टोरेज को 2टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में एक खास मोटो की फीचर है जिसकी मदद से आपको किसी साइट या कंप्यूटर में बिना पासवर्ड लॉगिन कर सकेंगे। इसके लिए फोन में सिर्फ फिंगरप्रिंट स्कैन करना होगा। फोन में डुअल कैमरा सेटअप है जिनमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 8 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा फोन में फ्लैश लाइट के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन के 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपये हो गई है