फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

48MP कैमरा के साथ लांच हुआ RedMi Note 7 स्मार्टफोन

Thu, 10 Jan 2019 02:10 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Thu, 10 Jan 2019 02:10 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi launched Redmi Note 7 with 48 Megapixel Rear camera, Know price and specifications
Redmi Note 7

शाओमी ने हाल ही में रेडमी को अलग ब्रांड करने का ऐलान किया था। इसके बाद से चर्चा थी कि शाओमी रेडमी ब्रांड के तहत पहला स्मार्टफोन दमदार कैमरा के साथ लांच करेगी और हुआ भी कुछ ऐसा ही। शाओमी ने 10 जनवरी को चीन में आयोजित एक इवेंट में रेडमी के पहले स्मार्टफोन रेडमी नोट 7 लांच कर दिया है। Redmi Note 7 की खासियतों की बात करें तो इस फोन में 48 मेगापिक्सल का कैमरा है।


 

Xiaomi launched Redmi Note 7 with 48 Megapixel Rear camera, Know price and specifications
Redmi Note 7

Redmi Note 7 की स्पेसिफिकेशन
डिजाइन की बात करें तो रेडमी नोट 7 काफी हद तक शाओमी के एमआई प्ले की तरह लगता है। Redmi Note 7 में 6.3 इंच की नॉच डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर, 3 जीबी, 4 जीबी व 6 जीबी की रैम और 32 जीबी व 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।

Xiaomi launched Redmi Note 7 with 48 Megapixel Rear camera, Know price and specifications
Redmi Note 7

रेडमी नोट 7 का कैमरा
फोन के कैमरे की बात करें तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8 है, वहीं दूसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का है जिसे डेफ्ट के लिए दिया गया है। इसके अलावा फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में फास्ट चार्जिंग के साथ 4000mAh की बैटरी, हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Xiaomi launched Redmi Note 7 with 48 Megapixel Rear camera, Know price and specifications
Redmi Note 7

रेडमी नोट 7 की कीमत
Redmi Note 7 के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 999 युआन यानि करीब 10,000 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 1,199 युआन यानि करीब 12,400 रुपये और 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,399 युआन यानि करीब 14,500 रुपये है। भारत में इस फोन की लांचिंग की अभी कोई खबर नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed