फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Xiaomi Mi Play हुआ लांच, 12 महीने तक फ्री में मिलेगा 10GB डाटा

Mon, 24 Dec 2018 02:23 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Mon, 24 Dec 2018 02:23 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi Mi Play Launched in China Bundled With 10GB of Free Mobile Data a Month for a Year
Xiaomi Mi Play

शाओमी ने अपने मोस्ट अवेटेड स्मार्टफोन शाओमी एमआई प्ले (Xiaomi Mi Play) को चीन में लांच कर दिया है। Xiaomi Mi Play की खासियतों की बात करें तो इसमें वाटर ड्रॉप नॉच डिस्प्ले दी गई है। इसके अळावा फोन में ग्लास फिनिशिंग बॉडी दी गई है। Xiaomi Mi Play के साथ ग्राहकों को 1 साल तक हर महीने 10 जीबी डाटा फ्री में मिलेगा।

Xiaomi Mi Play Launched in China Bundled With 10GB of Free Mobile Data a Month for a Year
Xiaomi Mi Play

Xiaomi Mi Play की स्पेसिफिकेशन
फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड ओरियो 8.1 आधारित MIUI 10 ऑपरेटिंग सिस्टम है। इसमें 5.84 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2280 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। फोन में मीडियाटेक का ऑक्टाकोर हीलियो पी35 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए IMG GE8320 GPU, 4 जीबी रैम व 64 जीबी की स्टोरेज दी गई है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

Xiaomi Mi Play Launched in China Bundled With 10GB of Free Mobile Data a Month for a Year
Xiaomi Mi Play

कैमरे की बात करें तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। दोनों कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट मिलेगी। फोन में 3000 एमएएच की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v4.2, GPS/ A-GPS, फिंगरप्रिंट सेंसर, हेडफोन जैक और USB टाईप सी दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Xiaomi Mi Play Launched in China Bundled With 10GB of Free Mobile Data a Month for a Year
Xiaomi Mi Play
Xiaomi Mi Play की कीमत और ऑफर्स
Xiaomi Mi Play के चीन में कीमत 1,099 चीनी युआन यानि करीब 11,100 रुपये है। इस कीमत में फोन का 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। यह फोन ब्लैक, ड्रीम ब्लू और ट्वीलाइट गोल्ड कलर वेरियंट में मिलेगा। इसकी बिक्री चीन में 25 दिसंबर से होगी और इसके साथ फ्री में ग्राहकों को 12 महीने तक हर महीने 10 जीबी डाटा मिलेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed