{"_id":"5a20c8d64f1c1b95188b74cb","slug":"xiaomi-redmi-5a-launched-price-specification-and-features-of-desh-ka-smartphone","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Xiaomi का सबसे सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च, 8 दिन चलेगी इसकी बैटरी","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
Xiaomi का सबसे सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च, 8 दिन चलेगी इसकी बैटरी
Fri, 01 Dec 2017 08:43 AM IST
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 01 Dec 2017 08:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Xiaomi Redmi 5A
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने भारत में अपना सबसे सस्ता स्मार्टफोन Redmi 5A लॉन्च कर दिया है। पिछले कई दिनों से शाओमी इसे 'देश का स्मार्टफोन' बताकर प्रचार कर रही थी। फिलहाल इस स्मार्टफोन को 4,999 रुपए में बेचा जाएगा, लेकिन कुछ समय बाद यह अपनी वास्तविक कीमत 5,999 रुपए पर आ जाएगा। कंपनी के शाओमी रेडमी 4ए स्मार्टफोन की भी यही कीमत है।
2 of 5
Xiaomi Redmi 5A
कीमत के अलावा स्मार्टफोन की सबसे खास बात इसकी बैटरी है। कंपनी दावा करती है कि रेडमी 5ए में दी गई 3000mAh की बैटरी 8 दिन का स्टैंडबाय टाइम देती है। इसके अलावा फोन में लगातार 7 घंटे तक वीडियो देखी जा सकती है। यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जिसमें माइक्रोएसडी कार्ड के लिए अलग स्लॉट दिया गया है।
3 of 5
Xiaomi Redmi 5A
शाओमी रेडमी 5ए स्मार्टफोन में 1.4GHz का क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन दो विकल्प 2 जीबी रैम/16 जीबी इंटरनल और 3 जीबी रैम/32जीबी इंटरनल के साथ आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Xiaomi Redmi 5A
फोन में 5 इंच की आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजोल्यूशन 1280x720 पिक्सल है। कैमरे की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है। रियर कैमरा में HDR, panorama और burst मोड दिए गए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Xiaomi Redmi 5A
फोन के 2GB/16GB वैरिएंट को फिलहाल 4,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। हालांकि यह ऑफर शुरुआती 50 लाख ग्राहकों के लिए ही होगा। इसके बाद 2जीबी वैरिएंट की कीमत 5999 रुपए और 3 जीबी वैरिएंट की कीमत 6,999 रुपए होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।