फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिर्फ 9,999 रुपये में आपका हो सकता है 39,999 रुपये वाला यह फोन

Fri, 10 Aug 2018 04:26 PM IST
टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 10 Aug 2018 04:26 PM IST
विज्ञापन
You can buy LG G7 ThinQ at just Rs 9,999, all you needs to know about this offer
LG G7 Plus ThinQ

एलजी ने पिछले सप्ताह ही भारत में अपना नया स्मार्टफोन LG G7+ ThinQ लॉन्च किया है। यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए एलजी जी6 प्लस का अपग्रेडेड वर्जन है। इस फोन की खासियतों की बात करें तो इसमें एआई के सपोर्ट के साथ डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसके अलावा कैमरे में गूगल लेंस का भी सपोर्ट मिलेगा। साथ ही एलजी जी7 प्लस थिंक को वाटर और डस्टप्रूफ के लिए आईपी68 रेटिंग मिली है। फोन में शानदार ऑडियो के लिए बूमबॉक्स स्पीकर दिया गया है। वैसे तो इस फोन की कीमत 39,999 रुपये है लेकिन सिर्फ 9,999 रुपये में यह फोन आपका हो सकता है। आइए जानते हैं।

You can buy LG G7 ThinQ at just Rs 9,999, all you needs to know about this offer
LG G7 Plus ThinQ

एलजी जी7 प्लस की स्पेसिफिकेशन
फोन की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.1 इंच की क्वॉडएचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 और रिजॉल्यूशन 1440x3120 पिक्सल है। इसके अलावा फोन में एंड्रॉयड ओरियो 8.1, ऑक्टाकोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज है जिसे 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

You can buy LG G7 ThinQ at just Rs 9,999, all you needs to know about this offer
LG G7 Plus ThinQ

एलजी जी7 प्लस थिंक का कैमरा
फोन में डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक लेंस 16 मेगापिक्सल का 107 डिग्री वाला है, वहीं दूसरा लेंस भी 16 मेगापिक्सल का है। इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जिसका अपर्चर f/1.9 है। कैमरे के साथ एलजी का एआई कैम फीचर मिलेगा जिसमें 19 शूटिंग मॉडल और तीन प्रीसेट इफेक्ट मिलेंगे। कैमरे के साथ बोकेह इफेक्ट भी मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
You can buy LG G7 ThinQ at just Rs 9,999, all you needs to know about this offer
LG G7 Plus ThinQ

कनेक्टिविटी और कीमत
एलजी जी7 प्लस थिंक में 4G वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी, एफएम रेडियो, फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, 3000 एमएएच की बैटरी और 3डी ऑडियो मिलेगा। वैसे तो इस फोन की कीमत 39,999 रुपये है लेकिन फ्लिपकार्ट पर चल रही बिग फ्रीडम सेल में यह फोन आपको सिर्फ 9990 रुपये में मिल सकता है, हालांकि इसके लिए कुछ शर्तें भी हैं। शर्तो की बात करें तो इस फोन के साथ 30,000 रुपये का बायबैक गारंटी मिल रहा है।

विज्ञापन
You can buy LG G7 ThinQ at just Rs 9,999, all you needs to know about this offer
LG G7 Plus ThinQ

इस बायबैक गारंटी के लिए आपको 199 रुपये में फ्लिपकार्ट की बायबैक पॉलिसी लेनी है जो कि 7 महीने के लिए होगी। इसका मतलब यह है कि 6-8 महीने इस फोन को इस्तेमाल करने के बाद आप फ्लिपकार्ट से नया फोन खरीदते हैं और इस फोन को एक्सचेंज करते हैं तो आपको 30,000 रुपये एक्सचेंज के तौर पर मिलेंगे। इस तरह यह फोन आपको सिर्फ 9,999 रुपये का पड़ेगा। साथ ही सिटी बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 2,000 रुपये का एक्स्ट्रा कैशबैक भी मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed