फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जरूरी जानकारी: गुम हो गया है पैन कार्ड या हो गया है चोरी, इस आसान तरीके से दोबारा कर सकते हैं अप्लाई

Sat, 16 Oct 2021 01:09 PM IST
प्रकाश चंद जोशी टेक्नोलॉजी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक्नोलॉजी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 16 Oct 2021 01:09 PM IST
विज्ञापन
how to make pan card again if lost pan card reprint process
गुम होने पर दोबारा पैन कार्ड अप्लाई करने का तरीका - फोटो : facebook/https://www.facebook.com/groups/2034264750070500/user/100014268486417/

हमारे सभी दस्तावेज आज के समय में हमारे लिए काफी जरूरी हो गए हैं, जिसमें से एक पैन कार्ड भी है। बैंक में खाता खुलवाने से लेकर सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने तक जैसी कई अन्य चीजों के लिए पैन कार्ड जरूरी हो चुका है। इसलिए हर कोई इस जरूरी डॉक्यूमेंट्स को बनवाता है। ये एक कार्ड के रूप में होता है, जिसमें आपका फोटो, आपका पूरा नाम, पिता का नाम, आपकी जन्मतिथि, आपके हस्ताक्षर और आपका परमानेंट अकाउंट नंबर जैसी चीजें होती हैं। इसे आप दो तरह से अप्लाई कर सकते हैं। पहला ऑनलाइन और दूसरा ऑफलाइन। लेकिन जब ये कार्ड गुम हो जाता है या फिर चोरी हो जाता है, तो आमतौर पर देखा जाता है कि लोग काफी परेशान हो जाते हैं। ऐसे में ये जानना जरूरी हो जाता है कि ऐसी स्थिति में क्या किया जाए? आखिर इस पैन कार्ड को दोबारा बनाने का क्या तरीका है? तो चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं।

how to make pan card again if lost pan card reprint process
गुम होने पर दोबारा पैन कार्ड अप्लाई करने का तरीका - फोटो : Pixabay

ये रही आसान प्रक्रिया:-

-आपको पैन कार्ड को दोबारा प्रिंट कराने के लिए सबसे पहले https://www.onlineservices.nsdl.com/paam/ReprintEPan.html इस लिंक पर जाना है।

how to make pan card again if lost pan card reprint process
गुम होने पर दोबारा पैन कार्ड अप्लाई करने का तरीका - फोटो : https://www.onlineservices.nsdl.com/paam/ReprintEPan.html

-इस लिंक पर जाकर आपको एक फॉर्म भरना है, जिसमें आपका पैन नंबर (गुम या चोरी हुआ पैन कार्ड का नंबर), आधार कार्ड, जन्मतिथि, जैसी अन्य जानकारियां देनी होगी। साथ ही आपको आधार कार्ड की जानकारी इस्तेमाल करने की सहमति भी देनी होगी। 

-इसके बाद आपको कैप्चा कोर्ड भरकर सब्मिट के बटन पर क्लिक कर देना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
how to make pan card again if lost pan card reprint process
गुम होने पर दोबारा पैन कार्ड अप्लाई करने का तरीका - फोटो : https://www.pan.utiitsl.com/PAN_ONLINE/homereprint

-वहीं, आपको अपने कार्ड को घर पर मंगाने के लिए कुछ शुल्क भी देना होगा। इसके लिए आपको https://www.pan.utiitsl.com/PAN_ONLINE/homereprint इस लिंक पर जाना होगा।

विज्ञापन
how to make pan card again if lost pan card reprint process
गुम होने पर दोबारा पैन कार्ड अप्लाई करने का तरीका - फोटो : https://www.pan.utiitsl.com/PAN_ONLINE/homereprint

-यहां दी गई जानकारी के मुताबिक, भारत के अंदर अगर आप ये पैन कार्ड मंगाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको 50 रुपये शुल्क और अगर आप इसे देश के बाहर मंगाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको 959 रुपये देने होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadget news and mobile reviews, apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news in hindi from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed