फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: व्हाट्सएप कॉल के दौरान अब नहीं होगा आपका ज्यादा डाटा खर्च, ऐसे करें इस फीचर को इनेबल

Thu, 14 Oct 2021 05:50 PM IST
संकल्प सिंह टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 14 Oct 2021 05:50 PM IST
विज्ञापन
Mobile phone tips and tricks This feature of whatsapp will reduce your data consumption during whatsapp audio and video call
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ये दौर सूचना क्रांति का है। इंफॉर्मेशन एज के इस युग में आज दूर होके भी हम पास हैं। सूचना ने हम सभी को करीब लाकर खड़ा कर दिया है, तभी तो आज के युग को वैश्वीकरण की संज्ञा दी गई है। तमाम बड़े सोशल नेटवर्किंग माध्यमों की मदद से लोग एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। इन सोशल नेटवर्किंग एप्स पर आप बिना किसी शुल्क के इंटरनेट कॉलिंग कर सकते हैं। हालांकि कॉलिंग के दौरान हमारे इंटरनेट डाटा की खपत ज्यादा होती है। इसी कड़ी में आज हम आपको व्हाट्सएप के एक ऐसे खास फीचर के बारे में बताने वाले हैं, जिसे इनेबल करने के बाद इंटरनेट कॉलिंग के समय ज्यादा डाटा खर्च नहीं होगा। अगर आप व्हाट्सएप के जरिए ज्यादा वीडियो या ऑडियो कॉल करते हैं, तो आपको इस फीचर के बारे में जरूर जानना चाहिए। इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपके पास व्हाट्सएप का लेटेस्ट वर्जन होना जरूरी है। 

Mobile phone tips and tricks This feature of whatsapp will reduce your data consumption during whatsapp audio and video call
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

व्हाट्सएप के इस फीचर को एक्टिवेट करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो

  • सबसे पहले आपको अपने व्हाट्सएप को ओपन करना होगा।
  • व्हाट्सएप ओपन करने के बाद आपको सबसे ऊपर दाईं तरफ बने तीन डॉट्स के ऑप्शन को क्लिक करना है। 
Mobile phone tips and tricks This feature of whatsapp will reduce your data consumption during whatsapp audio and video call
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
  • अब आपके स्क्रीन पर कई सारे ऑप्शन आ जाएंगे।
  • उनमें से आपको सेटिंग के ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।
  • इसे करने के बाद आपको स्टोरेज एंड डाटा के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mobile phone tips and tricks This feature of whatsapp will reduce your data consumption during whatsapp audio and video call
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • अब आपके स्क्रीन पर use less data for calls का एक ऑप्शन दिखाई देगा। उसे आपको इनेबल करना है।
  • इनेबल करने के बाद व्हाट्सएप कॉल के दौरान आपके डाटा की खपत काफी कम हो जाएगी।
  • आप इसी प्रक्रिया की मदद से अपने एंड्रॉयड फोन के साथ साथ ios डिवाइस में भी इसे इनेबल कर सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadget news and mobile reviews, apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news in hindi from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed