फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: एंड्रॉयड यूजर्स की लिए जरूरी सूचना, गूगल ने इन एप्स को किया बैन, तुरंत फोन से डिलीट कर बदलें अपना फेसबुक पासवर्ड

Thu, 14 Oct 2021 04:26 PM IST
संकल्प सिंह टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 14 Oct 2021 04:26 PM IST
विज्ञापन
important news for Android users google bans malicious android apps from it's platform immediately deletes them from your phone
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

आज के इस डिजिटल दौर में फ्रॉड और हैकिंग से जुड़ी कई घटनाएं सामने निकलकर आ रही हैं। दुनिया में एक बड़ी आबादी ऐसी है, जो डिजिटल फ्रॉड का शिकार हो चुकी है। ऐसे में अगर आप भी मोबाइल फोन या किसी डिवाइस पर इंटरनेट का उपयोग करते हैं, तो आपको हर कदम पर सजग रहने की जरूरत है। कई मर्तबा हम किसी ऐसे एप को डाउनलोड कर लेते हैं, जिसके इंस्टॉल होते ही फोन के भीतर कई तरह की दिक्कतें सामने आने लगती हैं। ये एप कुछ और नहीं बल्कि आपके जरूरी डाटा को चुराने का काम करते हैं। हाल ही में गूगल ने 150 से भी ज्यादा खतरनाक एप्स को बैन किया है। इसके अलावा उसने प्ले स्टोर से 3 खतरनाक एप्स को भी हटाया है। यदि आपने भी इन एप्स को अपने मोबाइल में इंस्टॉल किया है, तो आपको बिना देर किए हुए इन्हें फौरन हटा देना चाहिए। वरना कई दिक्कतों का सामना आपको करना पड़ सकता है। 

important news for Android users google bans malicious android apps from it's platform immediately deletes them from your phone
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

गूगल ने जिन एप्स को बैन किया है, उनमें से ज्यादातर एप्स यूजर्स के पैसे और उनकी पर्सनल जानकारी को चुराने का काम करते हैं। बताया गया है कि ये एप्स यूजर्स के लॉगिन आईडी और पासवर्ड को चुराकर उनकी पर्सनल जानकारी का गलत इस्तेमाल करते थे।

important news for Android users google bans malicious android apps from it's platform immediately deletes them from your phone
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

Magic photo Lab - Photo Editor, Blender Photo Editor - Easy Photo Background Editor और PIX Photo Motion Edit 2021 आदि एप्स को गूगल द्वारा बैन कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
important news for Android users google bans malicious android apps from it's platform immediately deletes them from your phone
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अगर आपके फोन में इनमें से कोई एप इंस्टॉल है, तो तुरंत उसको डिलीट करके अपने सभी जरूरी लॉगिन आईडी और पासवर्ड को जल्द से जल्द बदल दें। वरना कई तरह की दिक्कतों का सामना आपको करना पड़ सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadget news and mobile reviews, apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news in hindi from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed